22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस लड़की का शरीर बिना पानी के हो जाता है गीला, होती हैं कई परेशानियां

20 साल है लड़की की उम्र अमेरिका के टेक्सास का है मामला

2 min read
Google source verification
This girl body gets wet without water

This girl body gets wet without water

नई दिल्ली: जब गर्मी का मौसम होता है तो लोग पसीने से काफी परेशान रहते हैं। वहीं जब मौसम सर्दी का हो तो लोग गीले बालों, गीले शरीर से परेशान रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक लड़की ( girl ) ऐसी भी है जिसका शीरीर पल भर में अपने आप गीला हो जाता है। मतलब कि बिना पानी के ही गीला हो जाता है। चौंकिए मत जनाब, चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं।

सावधान! जान लीजिए क्यों नहीं खाना चाहिए 'तेरहवीं का भोजन', पीछे छुपा है ये बड़ा रहस्य

दरअसल, अमेरिका ( America ) के टेक्सास की रहने वाली 20 साल की सोफी ड्वेर का शरीर पल भर में अपने आप ही गीला हो जाता है। खुद को सूखा रखने के लिए मजबूरन उसे अपने साथ एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस रखना पड़ता है। सोफी कॉलेज स्टूडेंट है। सोफी का शरीर अपने आप इसलिए गीला हो जाता है क्योंकि उन्हें एक बीमारी है। इस बीमारी एक आम आदमी की तुलना में सोफी को 10 गुना ज्यादा पसीना आता है। यही नहीं सोफी को जिंदा रहने के लिए हर दिन लगभग 6 लीटर तक पानी पीना पड़ता है। सोफी कहती हैं, 'कपड़े भींग जाने की वजह से मुझे लोगों के बीच जाने में भी शर्म आने लगी थी। यहां तक कि मेरे ब्वॉयफ्रेंड ने भी इस बीमारी की वजह से मुझे छोड़ दिया। मैं किसी के साथ डेट करने से भी डरने लगी हूं'।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोफी जब इस समस्या से बहुत ज्यादा परेशान हो गई, तब उसके माता-पिता उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि सोफी को हाइपरहाइड्रोसिस नामक एक रेयर बीमारी है। यह ऐसी बीमारी है जो हर 200 लोगों में से एक को प्रभावित करती है। इस बीमारी में इंसान के शरीर से बहुत ज्यादा पसीना निकलता है। ऐसा लगता है जैसे वो शख्स अभी-अभी नहा कर आया हो। सोफी के साथ भी ऐसा ही होता है। उसके कपड़े काफी जल्दी गीले हो जाते हैं, जिसकी वजह से उसे दिनभर में कई बार कपड़े बदलने पड़ते हैं।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग