8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Viral Video : पूरी जिंदगी मेहनत से नौकरी कर कमाया पैसा, फिर रिटायर होते ही किया ऐसा काम, बच्चों के उड़ गए होश

हर किसी के जीवन में एक ही सपना होता हैं, कि वह अपने बच्चों को खूब तरक्की करता हुआ देखें। क्यों कि जब वह आगे बढ़ेगा तब ही उसके माँ और बाप का नाम रोशन होगा। और इसके लिए उनका एक ही सपना होता हैं, कि उनके लिए इतना पैसा जमा कर दें कि उनको अपनी लाइफ में कभी किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

VIKAS JAIN

•

Updated: 26 Jun 2023, 3:27 PM IST

after_retirement_a_man_enjoy_viral_video.jpg

Retirement Man Enjoy Viral Video

Man Viral Video : हर किसी के जीवन में एक ही सपना होता हैं, कि वह अपने बच्चों को खूब तरक्की करता हुआ देखें। क्यों कि जब वह आगे बढ़ेगा तब ही उसके माँ और बाप का नाम रोशन होगा। और इसके लिए उनका एक ही सपना होता हैं, कि उनके लिए इतना पैसा जमा कर दें कि उनको अपनी लाइफ में कभी किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े।

कई बार तो लोग अपने रिटायरमेंट (Retirement) के बाद भी नौकरी करना चाहते हैं, या फिर कोई अपना बिज़नेस शुरू कर देते हैं। ताकि उनके बच्चों के लिए आर्थिक रूप से कोई संकट ना आए। लेकिन एक अजोबोग़रीब मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। जिसमें एक शख्‍स रिटायरमेंट के तुरंत बाद ऐश करने निकल जाता हैं। और एक वीडियो इंस्टग्राम पर शेयर करता हैं। कि वह अपने बच्‍चों को एक कौड़ी भी नहीं देना चाहता। उसकी इन बातों को सुनकर लोग दंग रह जाते हैं। लेकिन कई लोग इस बात को फनी अंदाज़ में भी ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें - सड़क पर खड़े गधे से कुत्ते को पंगा लेना पड़ा भारी, फिर हुआ ऐसा हाल

वायरल वीडियो का सच

यह शख्‍स हर‍ियाणा (Haryana) का रहने वाला हैं। इनका नाम धर्मवीर (Dharmveer) हैं, इस शख्‍स ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो पोस्‍ट (Instagram Video) किया है। जिसमें वह एक पूल में नहाते हुए नजर आ रहे हैं। और वह वीडियो उसी पूल का हैं, उन्‍होंने इस वीडियो में कहा, रिटायरमेंट के बाद मैं ऐसी ही जिंदगी जीना चाह रहा था। लेकिन मेरे बच्‍चों को लग रहा था कि मैं उनके लिए खूब सारा पैसा छोड़कर जाऊंगा, पर मैं यह बता देना चाहता हूँ, कि उनके लिए में एक भी कौड़ी नहीं दूंगा वह खुद क्यों नहीं कमा सकते, मैंने क्या ठेका ले रखा है, पूरा स्‍वाद लूंगा अपने पैसे का, यह सब बातें इस वीडियो में उनके द्वारा बोली गयी, जिसको देखते ही देखते यह वीडियो वायरल गया।

यह भी पढ़ें - शख्स ने टाइगर के मुंह में डाल दिया हाथ और करने लगा किस, फिर जो हुआ देखकर नहीं होगा यकीन

वायरल हुआ वीडियो

अभी तक इस वीडियो को 7 लाख से ज्‍यादा लाइक्‍स मिल चुके हैं। और धर्मवीर के इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर 41 हजार फॉलोअर्स हैं। वह इंस्‍टाग्राम पर ऐसे वायरल वीडियोज डालते रहते हैं और काफी पॉपुलर भी हैं। उनके इसी शायराना अंदाज को लेकर पब्लिक उनकी दीवानी हैं। और उनके इंस्‍टाग्राम पेज पर कई वायरल वीडियोज हैं। लेकिन यह वीडियो इतना तेज पॉपुलर हुआ कि अब तक इस वीडियो को लगभग 7 लाख से ज्‍यादा लाइक्‍स मिल चुके हैं। और कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, वैसे यह आइड‍िया काफी मजेदार है, पढ़ा लिखाकर बड़ा कर दिया, अब कमाओ, आखिर पिता के पैसों पर कब तक चलेगा। लेकिन कई सारे लोगो को उनकी यह बात बिलकुल भी पसंद नहीं आई, और कई लोगों ने तो यह तक कह डाला, जब ठेका नहीं लेना तो पैदा ही क्‍यों किया।

यहां देखें, वायरल वीडियो :-

https://www.instagram.com/p/CtyztcKItNM/