30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajab Gajab: सड़क पर दिखा एक ऐसा साइन बोर्ड, जिसमें लिखा है Follow Someone Home’..मतलब ..

बैंगलुरु की सड़कों पर एक साइन बोर्ड लिखा हुआ दिखा, जिसके संदेश को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। जी हां वो साइनबोर्ड ट्विटर पर खूब वायरल हो रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Suman Agarwal

•

Updated: 27 Feb 2024, 11:20 AM IST

traffic board in bengaluru

Ajab Gajab: वैसे तो जो लोग सड़क पर फास्ट गाड़ी चलाते हैं उनके लिए कई तरह के संदेश साइन बोर्ड में लिखे रहते हैं, वे लोग उसे पढ़ते हैं और फास्ट गाड़ी चलाने से थोड़ा बच जाते हैं। लेकिन बैंगलुरु की सड़कों पर एक साइन बोर्ड लिखा हुआ दिखा, जिसके संदेश को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। जी हां वो साइनबोर्ड ट्विटर पर खूब वायरल हो रहा है।

कार्ड पर पूरा संदेश कुछ इस तरह से लिखा है, यातायात नियमों का पालन करें, कोई घर पर आपका इंतज़ार कर रहा है, ये संदेश करीब से देखने पर समझ आ रहा है लेकिन जब इसे दूर से देखा गया तो लिखा था, फॉलो समवन होम.. इस नेक इरादे वाले साइनबोर्ड का उद्देश्य ड्राइवरों में अपने प्रियजनों के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करके सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना है। लेकिन जिस तरह से ये लिखा था, उसके अक्षर, फॉन्ट और भाषा को लेकर सभी को बहुत हंसी आई, ये ऐसे पढ़ा जा रहा है - फॉलो समवन होम

सुमुख राव द्वारा एक्स पर साझा किए गए साइनबोर्ड ने तुरंत सोशल मीडिया यूजर का ध्यान खींचा और ये पोस्ट वायरल हो गया। कैप्शन में लिखा है, किसने सोचा कि यह एक अच्छा संकेत है?? आगे गाड़ी चलाते समय पढ़ने में बहुत खराब लगता है और आपको छोटे फॉन्ट में टेक्स्ट दिखाई नहीं देता है, लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब