16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनोखा रिवाज : यहां जिंदा लोग करते हैं भूतों से शादी, सालों से चल रही ये प्रथा

Ghost Wedding : अलग-अलग देशों में शादी की अलग-अलग परंपराएं और रीति-रिवाज होते हैं। कुछ बड़े ही अजीब होते हैं लेकिन क्या आपने कभी भूतिया शादी के बारे में सुना है? नहीं सुना तो यहां पढ़े...

2 min read
Google source verification
unique_custom_here_living_people_marry_ghosts_than_do_this_work_know_the_reason.jpg

इस दुनिया में जितने देश हैं उनके उतने ही रीति-रिवाज हैं। कुछ जगहों पर लोगों के तौर तरीके आपस में मिलते-जुलते हैं। जबकि कुछ जगहों के रीति-रिवाज सुनकर लोग भी हैरान रह जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताएंगे, जहां की परंपरा सबसे अलग है। बेशक आपने सोशल मीडिया पर लोगों की शादी की अजीबोगरीब कहानी सुनी होगी। लेकिन क्या आपने कभी भूतों की शादी के बारे में सुना है? शादी किसी के जीवन का सबसे अनमोल पल होता है। लेकिन इस देश में शादियां भूतों से हो रही हैं। जिसकी वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।


बता दें कि ऐसा कहीं और नहीं बल्कि पड़ोसी देश चीन में हो रहा है। यहां के लोग इंसान तो इंसान भूतों से भी शादी कर रहे हैं। जाहिर है कि अलग-अलग देशों में अलग-अलग शादी की परंपराएं और रीति-रिवाज होते हैं। उनमें से कुछ बड़े ही अजीब होते हैं। ऐसा ही कुछ चीन में होता था। यहां एक ऐसी जगह थी जहां भूत-प्रेत विवाह कर सकते थे। भूत-प्रेत जीवित इंसानों से शादी करते हैं।

यहां एक भव्य शादी आयोजित की जाती है। अपने भारत में जैसे कोई आम शादी होती है। भूत होते हैं या नहीं यह एक रहस्य बना हुआ है। इस मुद्दे को हर कोई अपने तरह से देखता है और अपने अनुसार इसके बारें में सोचता है, लेकिन क्या आपने कभी भूत से शादी करने के बारे में सोचा है। चीन में भूतों से शादी करने का एक अजीब रिवाज है। हैरानी होगी जानकर कि ये प्रथा 3000 वर्ष पूर्व से चलती आ रही है।

यह भी पढ़े - ये हैं भारत की पांच सबसे रहस्यमयी जगहें, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए इनका रहस्य

उससे ज्यादा हैरानी की बात है कि ये भूत भी जीवनसाथी की तलाश करते है। इस विवाह के अन्य कारकों में उम्र और पारिवारिक इतिहास शामिल हैं। इस स्थिति में मैचमेकर के रूप में कार्य करने के लिए फेंगशुई मास्टर्स को चुना जाता है। जिसे विवाह के लिए परिवार को दिया जाता है। लड़की के परिजन दहेज की मांग करते हैं।

इसमें एक हवेली, नौकर-चाकर और गहने आदि शामिल होते हैं। शादी के दिन, भोजन परोसा जाता है और जोड़े का अंतिम संस्कार किया जाता है। बताया जाता है यदि किसी व्यक्ति ने अपने जीवनकाल में कभी शादी नहीं की है, तो उसे उसके निधन के बाद शादी करनी चाहिए। यह इस विचार पर आधारित है कि लोगों को मृत्यु के बाद भी जीवित रहना चाहिए। कुछ लोगों का मानना है कि भूत विवाह से मृतकों को एक प्रकार की शांति मिलती है।

यह भी पढ़े - इस आईलैंड पर जाने की सिर्फ पुरुषों को है इजाजत, महिलाओं की एंट्री पर पाबंदी, जानें क्यों

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग