2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां दहेज में दामाद को दिए जाते हैं जहरीले सांप, नहीं देने पर टूट जाता है रिश्ता जानें क्यों

Venomous snakes for Dowry : गोरिया समुदाय में बेटी की शादी करने के बाद दामाद को 21 जहरीले सांप देते हैं। यह प्रथा इस समुदाय के बीच सालों से चलती आ रही है।

2 min read
Google source verification
venomous_snakes_are_given_to_son_in_law_as_dowry_in_goria_community_of_madhya_pradesh.jpg

भारत में दहेज प्रथा (Dowry) कानूनन अपराध के अंतर्गत आती है। हालांकि कई ऐसी जगह हैं, जहां आज भी लोग दहेज लेते हैं। दुल्हन के पिता को अपनी बेबसी को दरकिनारे रखते हुए लड़के वालों को मुंह मांगा दहेज देना पड़ता है। बेशक दहेज का ख्याल मन में आते ही रुपए, गहने और गाड़ी जैसे महंगे सामान याद आते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जहां दहेज़ के नाम पर दुल्हन का पिता लड़के वालों को जहरीले सांप (Venomous Snake) देता है।

पति-पत्नी का रिश्ता होता है मजबूत

जी हां, सुनकर बेशक अजीब लग रहा होगा लेकिन यह सच है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसी अनोखी प्रथा मध्य प्रदेश के गोरिया समुदाय में चलती आ रही है। यहां गोरिया जनजाति के लोग अपनी बेटी की शादी करने के बाद दामाद को 21 जहरीले सांप देते हैं। इस समुदाय के बीच ऐसी मान्यता है कि बेटी की शादी में जहरीले सांप देने से पति-पत्नी के बीच का रिश्ता मजबूत होता है। वहीं सांप न देने पर रिश्ता टूटने तक की नौबत आ जाती है।


दहेज के लिए पकड़ते हैं जहरीले सांप

स्थानीय लोगों का कहना है कि गोरिया समुदाय में बेटी की शादी तय होने के बाद से ही पिता दहेज के लिए जहरीले सांप पकड़ना शुरू कर देता है। इस प्रथा के मुताबिक, बेटी का पिता ज्यादा से ज्यादा गेंहुअन जैसे जहरीले सांप पकड़कर दहेज के लिए एकत्र करता है। गौरतलब है कि गौरिया समुदाय के लोग पेशे से सपेरे होते हैं। इनका काम सांप पकड़ना है और यही उनके जीवन यापन का जरिया भी होता है।

यह भी पढ़े - दुनिया की सबसे लग्जरी जेल, जहां कैदियों को मिलती है हॉस्टल से भी ज्यादा सुविधा

सांप की मौत पर कराते हैं सभी मुंडन

बता दें कि गोरिया समुदाय में सांपों को सुरक्षित रखने के लिए बेहद की कड़े नियम बनाए जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर कोई सांप इनके पिटारे में मर जाता है, तो वह पूरा परिवार सांप की मौत पर मुंडन करता है। साथ ही इस समुदाय के सभी लोगों को भोज भी करते हैं। इस जनजाति के लोगों के घर में बच्चे भी जहरीले सांपों के साथ खेलते हुए दिखाई देंगे।

यह भी पढ़े - एक रात में भूतों ने बनाया था महादेव का ये अनोखा मंदिर! रहस्य जान लगेगा झटका

Story Loader