नई दिल्ली। आजकल के जमाने में अनियमित खान-पान, दिनचर्या, प्रदूषण और आनुवांशिकी कारणों के चलते लोगों में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का प्रकोप ज्यादा बढ़ रहा है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसका नाम सुनते ही अच्छे से अच्छे लोगों के पसीने छूट जाते हैं। निम्न और मध्यमवर्गीय लोगों के लिए इसका महंगा इलाज करवाना संभव नहीं होता है, ऐसे में वे जीने की उम्मीद ही छोड़ देते हैं। हालांकि जिनके पास पैसा है या जो इसके इलाज के खर्चे को एफोर्ड कर सकते हैं वह इससे बचकर निकलने का भरसक प्रयास करते हैं।