26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3,500 करोड़ में से एक बार होती है ऐसी दुर्लभ डिलीवरी, प्रेगनेंसी के 20वें हफ्ते सामने आई ये सच्चाई

जन्म के दो हफ्तों तक जेनिफर के दोनों बच्चे अस्पताल में ही डॉक्टरों की देख रेख में रहे।
2 min read
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Jul 31, 2018

jennifer

3,500 करोड़ में से एक बार होती है ऐसी दुर्लभ डिलीवरी, प्रेगनेंसी के 20वें हफ्ते सामने आई ये सच्चाई

नई दिल्ली। ब्रिटेन के Camborne से एक ऐसी खबर आई है, जिस पर विश्वास करना काफी मुश्किल है। लेकिन सच यही है कि यहां की रहने वाली एक महिला के शरीर में एक नहीं बल्कि दो गर्भाशय मिले। इतना ही नहीं, महिला एक साथ दोनों गर्भाशय से प्रेगनेंट भी हो गई। इस चमत्कारी गर्भाशय वाली महिला का नाम जेनिफर ऐशवूड है, जिन्होंने हाल ही में अपने दोनों बच्चों को जन्म दिया। यह एक बेहद ही दुर्लभ स्थिति होती है, जब एक महिला के शरीर में दो गर्भाशय हों और वह दोनों गर्भाशयों से ही प्रेगनेंट हो। कई मामलों में ऐसा देखा जाता है कि महिला के दो गर्भ तो होते हैं लेकिन बच्चा किसी एक ही गर्भ में पलता है। जेनिफर वाला मामला करीब 3,500 करोड़ में से एक बार सामने आता है।

जेनिफर (31) और उनके पति एन्ड्रयू की पहले ही एक बेटी है, जिसका नाम मिली (8) है। जेनिफर ने बताया कि पिछली बार उनकी प्रेगनेंसी काफी साधारण थी, लेकिन इस बार सच्चाई का पता चलने पर उनके होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि दो गर्भ की बात उन्हें प्रेगनेंसी के 20वें हफ्ते पता चली, जब वे अपनी जांच के लिए क्लिनिक आई थीं। जेनिफर ने इस बार प्रेगनेंसी के 34वें हफ्ते में एक साथ दो बच्चों को जन्म दिया है, जिनका नाम पॉपी (बेटी) और पिरान (बेटा) रखा गया है। जेनिफर की डिलीवरी सीज़ेरियन के ज़रिए हुई।

जन्म के दो हफ्तों तक जेनिफर के दोनों बच्चे अस्पताल में ही डॉक्टरों की देख रेख में रहे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली और वे अपने पूरे परिवार के साथ घर आ गए। जेनिफर ने इस चमत्कार के बारे में बोलते हुए कहा कि, “दो गर्भाशय का होना ही एक चमत्कार है। लेकिन दोनों में गर्भ का पलना और भी बिल्कुल ठीक जगह पर.. ये वाकई में किसी चमत्कार से कम नहीं है। आमतौर पर हम यही सोचते हैं कि हम अपने शरीर को बहुत अच्छे से जानते हैं, लेकिन शरीर कब आपकी सोच को झूठा साबित कर दे.. ये हम नहीं जानते।”

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग