
Brain Surgery
नई दिल्ली। दिमाग की सर्जरी (Brain Surgery) की बात सुनते ही अक्सर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं, क्योंकि ये काफी पेंचीदा होता है। ऐसे में अगर कोई आपसे कहे कि ऑपरेशन (Operation) के दौरान पेशेंट को जागाना पड़ेगा तो कैसा महसूस होगा। जाहिर तौर पर आपकी हालत खराब हो जाएगी, लेकिन इटली (Italy) के एंकोना में 60 साल की महिला ने दिमाग की सर्जरी कराने के दौरान अनोखा ही प्रयोग कर डाला। उन्होंने सर्जरी के दौरान होश में रहने के लिए बेड पर लेटे-लेटे ही पकौड़े (Nuggets) बना डाले।
ये घटना अजींडा ओसपेडाली रियूनिटी हॉस्पिटल की है। न्यूरोसर्जरी डिपार्टमेंट के डॉ. रॉबर्टो ट्रिगनानी ने ये ऑपरेशन करने से पहले महिला मरीज से कहा था कि इस दौरान उन्हें जागना पड़ेगा। तभी बुजुर्ग महिला ने कहा कि वह खुद को काम में व्यस्त रखकर ऑपरेशन करा सकती हैं। महिला ने ढाई घंटे चले ऑपरेशन के दौरान 90 ऑलिव एपरीटिफ्स यानी पकौड़ें बना डालें। ये देखकर मेडिकल स्टॉफ भी हैरान थे।
डॉक्टरों ने बताया कि अगर सर्जरी के दौरान महिला सो जाती या उन्हें बेहोश किया जाता तो उन्हें पैरालिसिस का अटैक आ सकता था। इससे उनकी जान भी जा सकती थी। जबकि होश में रहने से ये खतरा काफी कम रहता है। मरीज को पकौड़े बनाने में दिक्कत न हो इसके लिए मरीज के बेड के पास पकौड़े बनाने की टेबल और सामग्री रखी गई। जिस पर महिला ने आसानी से पकौड़े बनाएं। मालूम हो कि ऐसी ही एक सर्जरी लंदन के किंग्स कॉलेज हॉस्पिटल में 53 वर्षीय डैगमार टर्नर की हुई थी। उन्होंने खुद को होश में रखने के लिए वायलिन बजाया था।
Published on:
11 Jun 2020 04:43 pm

बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
