
महिला जो 31 सालों से केवल चाय पीकर काट रही जिंदगी, पति की वजह से ऐसा करने को हुई मजबूर
नई दिल्ली। कहने को तो हम सभी का अपना कोई न कोई पसंदीदा खाना जरूर होता है। उसे खाने के लिए हम हमेशा तैयार रहते हैं लेकिन इससे हट के इस महिला की कहानी है। ये महिला पिछले 31 सालों से चाय पीके जिंदा हैं, पीछे की वजह काफी दुखद और मार्मिक है। केवल चाय पीकर ही सालों से जिंदा इस महिला की ये करने की वजह उनके पति हैं अब आप यह सोच रहे होंगे कि ऐसा उन्होंने किसी मजबूरी के कारण किया होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। आप लोगों में से कई को यह बात अफवाह लग रही होगी लेकिन ऐसा नहीं है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के हाजीपुर शहर की एक महिला पिछले 31 सालों से केवल चाय पीकर ही जिंदा है। जानकारी के अनुसार अपने पति की मौत के बाद से इस महिला ने 31 सालों तक अन्न जल का त्याग कर रखा है। खाना और पानी के बजाय ये महिला चाय पर अपनी जिंदगी काट रही है।
बता दें कि, महिला की इस आदत के चलते लोगों ने उन्हें अब चाय वाली चाची या दादी कहकर बुलाते हैं पूरे गांव में उनकी यही पहचान है। हाजीपुर के एक छोटे से गांव में रहने वाली यह महिला। इस गांव का नाम रामपुर है। रामपुर गांव में रहने वाली इस महिला का नाम किरण देवी हैं। इस महिला के कारण यह गांव अब लोगों की नजरों में आ गया है। खबरों के मुताबिक 31 साल से पहले किरण देवी के पति उपेंद्र सिंह की मृत्यु हो गयी थी। जिसके बाद से किरण देवी ने अपने पति के वियोग में अन्न जल त्याग दिया। तब से ही वह चाय पीकर अपना जीवन व्यतीत कर रही हैं। पति के वियोग में तीस सालों तक किया गए इस समर्पण से किरण देवी ने एक मिशाल कायम की और आज वो अपने इस त्याग के लिए जानी जाती हैं उन्होंने अन्न अपने पति के जाने के गम में त्यागा था आज तक बस उनके लिए यह तक कर रही हैं।
Published on:
08 Jun 2018 10:59 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
