ज्यादातर एम्प्लॉइज कंपनी में सिर्फ वही काम करते हैं, जो उन्हें दिया जाता है। इसके हटकर वे कुछ भी करना नहीं चाहते, फिर वह चाहे कितना ही जरूरी क्यों न हो। इससे एम्प्लॉई का ही नुकसान होता है। इससे एम्प्लॉई का विकास रुक जाता है। कंपनी और खुद की ग्रोथ के लिए जरूरी है कि अपने मूल काम से जुड़े दूसरे कामों के बारे में भी आपको जानकारी हो और उन्हें भी आप बेहिचक कर सकें।