31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बनारसी पेपलम टॉप्स और पैंट्स कर रहा है ट्रेंड

शादियों में अब सिर्फ साड़ी पहनना ही फैशन नहीं है। वो जमाने गए जब शादियों में साड़ी या लहंगा पहना जाता था। अब वक्त बदल गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 2 Nov 2017, 11:40 AM IST

banarasi fabric

banarasi fabric

जयपुर। शादियों में अब सिर्फ साड़ी पहनना ही फैशन नहीं है। वो जमाने गए जब शादियों में साड़ी या लहंगा पहना जाता था। अब वक्त बदल गया है। अब लोग शादियों में डिजाइनर आउटफिट्स पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। इस वेडिंग सीजन बनारसी फैब्रिक हिट है, न सिर्फ ट्रेडिशनल वियर्स, बल्कि जैकेट्स, पैंट्स और टॉप्स में भी इनका टच देखा जा सकता है। इंडो वेस्टर्न लुक में रंगा बनारसी फैब्रिक छाया हुआ है। यह न केवल आपके लुक को नयापन देता है, बल्कि यह आपको ट्रेंंडी भी दिखाता है। साथ ही फैशन एसेसरीज में भी बनारसी फैब्रिक को पसंद किया जा रहा है। फैशन डिजाइनर्स का मानना है कि बनारसी पेपलम ब्लाउज, पैंट्स और स्कट्र्स इंडो वेस्टर्न लुक देते हैं, जिसे लेकर गल्र्स के्र जी हैं। इन्हें पहनना भी आरामदायक रहता है। इनमें कई शेड्स व पैटर्न को शामिल किया गया है।

जूतियों में जरदोजी

जूतियों से लेकर कैरी बैग्स पर भी बनारसी ब्रोकेड वर्क छाया हुआ है। ब्रोकेड के साथ जरदोजी वर्क का फ्यूजन भी देखा जा सकता है। फैशन डिजाइनर पल्लवी सेठी ने बताया कि गल्र्स हमेशा से ही आउटफिट्स को फैशन एसेसरीज के साथ मिक्स मैच करके कैरी करती हैं, इसी को देखते हुए आउटफिट्स के फैब्रिक के फुटवियर्स और कैरी बैग्स यूज किए जा रहे हैं।

बनारसी खीमखाब

लॉन्ग कुर्तों की डिमांड है। इनमें बनारसी ब्रोकेड वर्क देखा जा सकता है। बनारसी ट्रेडिशनल साडि़यों में भी बदलाव आए हैं, ब्लाउज के पैटर्न और स्टाइल में खास इनोवेशंस किए जा रहे हैं। जरी के साथ खीमखाब और ओमब्रे शेड्स भी देखी जा रही हैं।

स्कर्ट के साथ टॉप

यदि आप भी एथनिक फैब्रिक को मॉडर्न टच देना चाहती हैं, तो बनारसी ब्रोकेड स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप पहन सकती हैं। डिजाइनर आश्ना वासवानी का कहना है कि हैवी लुक के कारण बनारसी ब्रोकेड वर्क को पसंद किया जा रहा है। इसमें स्कट्र्स के साथ जैकेट्स, डिफरेंट कट्स के कुर्ते व टॉप्स इन हैं।