1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस तरह लगाएं नेल पॉलिश, लंबे समय तक टिकेगी

यह हम सभी के साथ होता है। नेल पॉलिश लगाने में काफी समय खर्च करने के बाद या सलून में पैसे देने के बाद भी हमारा खूबसूरत मैनीक्योर उखड़ जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 9 Mar 2018, 9:56 AM IST

nail polish

nail polish

यह हम सभी के साथ होता है। नेल पॉलिश लगाने में काफी समय खर्च करने के बाद या सलून में पैसे देने के बाद भी हमारा खूबसूरत मैनीक्योर उखड़ जाता है। पैसे और मेहनत को जाया देखकर गुस्सा आना स्वाभाविक है। ऐसे में एक आसान सी ट्रिक से आप अपना मैनीक्योर बचा सकती हैं और नेल पॉलिश को उखडऩे से रोक सकती हैं।

साफ नाखूनों से करें शुरुआत

अगर आप किसी प्रोफेशनल से नेल पॉलिश लगवाती हैं तो वे पहले आपके नाखून साफ करते हैं। यहां तक कि आपने कोई नेल पॉलिश नहीं लगाई होती है, तब भी वे नेल पॉलिश रिमूवर जरूर लगाते हैं। इसलिए नेल पॉलिश लगाने से पहले हमेशा अच्छे नेल पॉलिश रिमूवर से अपने नाखून साफ करें।

बेस कोट लगाएं

नाखून साफ करने के बाद अपने नाखूनों को बेस कोट की मदद से तैयार करें।

पतले कोट्स लगाएं

आपको जानकर अजीब लगेगा लेकिन पतले कोट्स देरी से उखड़ते हैं। इसलिए दो मोटे कोट्स की तुलना में तीन पतले कोट्स लगाएं। इससे दोनों कोट्स के बीच का सूखने का समय भी कम हो जाएगा और नेल पॉलिश लगाते समय बबल्स उठने की आशंका भी कम हो जाएगी। हां, नेल पॉलिश अच्छी क्वालिटी की होनी चाहिए।

टिप्स को पॉलिश करें

जब भी नेल पॉलिश लगाएं, टिप्स को पॉलिश करना न भूलें। इससे भी नेल पॉलिश उखडऩा कम हो जाएगा। अगर आप शिमर का इस्तेमाल कर रही हैं तो टिप्स पर कुछ स्पाकल्र्स जरूर छिडक़ें।

क्लीयर टॉप कोट लगाएं

टॉप कोट हमेशा आपके मैनीक्योर की लाइफ बढ़ाता है। आप बेस कोट को ही टॉप कोट की तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं। नाखूनों के किनारों और उसके चारों ओर टॉप कोट को ब्रश करना न भूलें।

अच्छी तरह सूखने दें

नाखूनों को अच्छी तरह से सूखने में 45 मिनट का वक्त लगता है। इसके बाद आप चाबी लगा सकती हैं या शू लेस बांध सकती हैं। एक बार जब नेल पॉलिश अच्छी तरह से सूख जाए तो नाखूनों को ठंडे पानी में डुबोएं और लोशन लगाएं। इससे नेल पॉलिश चिकनी हो जाएगी।

खास टिप - यदि आप मैनीक्योर की उम्र बढ़ाना चाहती हैं तो हर दूसरे दिन टॉप कोट लगाएं।