15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोटिवेशन : खुद को बेहतर बनाने का प्रयास चलता रहे जीवनभर

आप जो हैं, उससे बेहतर बनने की चाहत आपको हमेशा ही रहती है। जीवन कितना ही अच्छा हो, सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Dec 22, 2017

be happy

be happy

आप जो हैं, उससे बेहतर बनने की चाहत आपको हमेशा ही रहती है। जीवन कितना ही अच्छा हो, सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है। खुद को बेहतर बनाने की प्रक्रिया जीवनभर चलती है। मशहूर उपन्यासकार पाउलो कोहेलो का भी कहना है कि जब हम खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं तो हमारे आस-पास की दुनिया भी बेहतर नजर आने लगती है। यानी जब हम खुद बेहतर होते हैं तो हमसे जुड़े लोग भी बेहतर बनते हैं। क्यों न आज से ही स्वयं को सुधारना शुरू किया जाए और इन तरीकों को आजमाया जाए।

यात्रा पर जाएं

किसी ऐसे स्थान की यात्रा पर निकल जाएं, जहां आप पहले कहीं नहीं गई हों। अपने साथ किसी दोस्त, परिवार के सदस्य को ले जा सकती हैं या अकेले भी जा सकती है। यह सफर आपको अपने अनजाने पहलुओं को जानने का मौका देगा, जिससे आपके लिए सुधार करना आसान होगा। आप नई चीजें सीखेंगी भी।

मुश्किलों से हार न मानें

जीवन की राह में आपके सामने कई मुश्किलें और रुकावटें आएंगी लेकिन इनका सामना करते हुए आगे बढऩा आपको खुद को बेहतर बनाने में मदद करता है। हो सकता है यह डर के कारण या फिर हार मानकर सिर्फ किसी काम के लिए न कहना भर हो या खुद की खोज करने का एक रास्ता। मुश्किलों का सामना करने से आप मजबूत बनती हैं। ये आपको खुद को सुधारने में मदद करते हैं।

विजन बोर्ड या लिस्ट बनाएं

आप जिसका सपना देखती हैं उन चीजों की लिस्ट बनाएं या मैगजीन्स से ऐसे शब्द और तस्वीरें काटकर एक बोर्ड पर इस तरह चिपकाएं कि उससे यह स्पष्ट हो कि आप खुद में क्या सुधार करना चाहती हैं। इससे आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगातार कोशिश करने के लिए प्रेरित होंगी।

मेंटर तलाशें

देखें कि क्या आपके जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति है, जिसे आप सबसे ज्यादा इज्जत देती हैं? उसे अपना मेंटर बनाएं और अपनी ग्रोथ में उसकी मदद और सहायता समय-समय पर लेती रहें। यही नहीं, इनके जीवन के अनुभवों से सीख लें और उनकी पालना अपने जीवन में करें। इससे आप काफी कुछ सीख पाएंगी।

पूर्णता के पीछे न भागें

जब आप खुद को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत हों तो पूर्णता यानी परफेक्शनिज्म के पीछे न दौड़ें। यह एक ऐसा लक्ष्य है, जिसे कभी हासिल नहीं किया जा सकता। अच्छा होगा कि आप अपनी गलतियों से सीखें। केवल यही एक तरीका है, जिससे आप खुद को बेहतर बना सकती हैं।

कुछ नया सीखें

अपने आस-पास कोई भी हॉबी क्लास की तलाश करें या निकट के क्षेत्र में लाइब्रेरी की मेम्बरशिप लें और वहां जो भी अपनी रुचि का पढऩे को मिले, उसे पढ़ें। इससे आपकी स्किल्स और ज्ञान में सुधार होता रहेगा।