
happy birthday party and murder case
आमतौर पर मकर सक्रांति पर तिल और गुड़ से बनी चीजें खाई जाती हैं, हालांकि बच्चों को यह सब कम ही पसंद आता है। ऐसे में आप बच्चों के लिए स्पेशल चॉकलेटी पैनकेक बना सकते हैं। यह उन्हें बहुत पसंद आएंगे और इसे बनाना भी आसान है। यहां पढ़ें चॉकलेटी पैनकेक की रेसिपी -
सामग्री -
मैदा - एक प्याला
चॉकलेट पाउडर - २ बड़े चम्मच
चॉकलेट चिप्स - ४ बड़े चम्मच
दूध - सवा प्याला
बेकिंग पाउडर - २ छोटे चम्मच
पिसी चीनी - २ से ३ बड़े चम्मच
पिघला मक्खन - २ बड़े चम्मच
नमक - एक चुटकी
अतिरिक्त मक्खन पेनकेक बनाने के लिए
यूं बनाएं -
मैदा में नमक, बेकिंग पाउडर, चॉकलेट पाउडर मिलाकर छान लें। दूध, मक्खन व चीनी को एक साथ फेंट लें। अब दोनों मिश्रण को मिलाते हुए एकसार करें। नॉनस्टिक तवे को गरम करें। मिश्रण में दूध और मिलाया जा सकता है। अब मक्खन की सहायता से पेनकेक तैयार करें। गरम-गरम पेनकेक पर ही चॉक लेट चिप्स फैला दें। गरम-गरम ही परोसें।
नोट : इन चिप्स को घोल में भी मिलाया जा सकता है।
ओटमील पेनकेक
सामग्री -
गेहूं का आटा - एक प्याला
ओट फ्लेक्स - १/२ प्याला
पिसी चीनी - २ बड़े चम्मच
खाने का सोडा - एक चुटकी
बेकिंग पाउडर - १/२ छोटा चम्मच
ताजी गाढ़ी छाछ - सवा प्याला
पिघला मक्खन नमक वाला - २ बड़े चम्मच
अतिरिक्त मक्खन पेनकेक बनाने के लिए
ताजी क्रीम परोसने के लिए
प्रिजर्व चेरी कम्पोट परोसने के लिए (ऐच्छिक)
यूं बनाएं -
गेहूं का आटा, ओट फ्लेक्स, सोडा व चीनी मिलाएं। इसमें पिघला मक्खन व ताजी छाछ डालते हुए मिश्रण तैयार करें। मिश्रण मध्यम गाढ़ा ही रहे, यह ध्यान रखना है। गरम तवे पर मक्खन की सहायता से पेनकेक फैलाएं। इस थोड़े से ओट फ्लेक्स बुरकें व पलट कर सेक ले। सारे पेनकेक इसी प्रकार से तैयार कर लें। इसे फेंटी हुई क्रीम व चेरी कम्पोट के साथ परोसें।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।
Published on:
13 Jan 2018 03:40 pm
बड़ी खबरें
View Allवर्ल्ड कुजिन
रैसिपीज
ट्रेंडिंग
