4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेरू के जंगलों में लगी आग, 15 लोगों की मौत

Peru Forest Fires: पेरू के जंगलों में आग लगने की वजह से अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 17 Sep 2024, 12:54 PM IST

Forest fires in Peru

Forest fires in Peru

पेरू (Peru) इस समय एक बड़ी परेशानी का सामना कर रहा है। दरअसल देश के कई जंगलों में आग (Forest Fires) लगने का मामला सामने आ रहा है। इस समय पेरू के कई जंगल आग की चपेट में हैं। देश के 200 से ज़्यादा जंगलों में अब तक आग लग चुकी है। पेरू में लगभग सभी क्षेत्रों के जंगलों में आग लगने की समस्या देखने को मिल रही है। कई जंगलों की आग तो बुझा ली गई है, लेकिन कई जंगल ऐसे भी हैं जो अभी भी सुलग रहे हैं। इन जंगलों में लगी आग की न सिर्फ माल का, बल्कि जान का भी नुकसान हो रहा है।

15 लोगों की मौत

पेरू के जंगलों में आग लगने की वजह से अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। जंगलों में आग लगने की वजह से कई लोग प्रभावित भी हो हुए हैं।

अस्पतालों में भर्ती

पेरू में जंगलों में आग लगने की वजह से घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है।

जंगलों की आग बनी परेशानी की वजह

पेरू में पिछले कुछ समय से देश के कई जंगलों में आग लग गई है। जंगलों की आग लोगों की परेशानी की वजह बन गई है। आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की जा रही है, लेकिन अब तक इस पर पूरी तरह काबू पाने में कामयाबी नहीं मिली है। पेरू के जंगलों में लगी इस आग से नुकसान भी बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें- ट्रक और मिनी बस में भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौत और 8 घायल