30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समंदर के अंदर डूबी मिली ये रहस्यमयी गुफा, 5600 साल पहले रहते थे इंसान 

Submerged Bridge: यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ फ्लोरिडा के वैज्ञानिकों ने इस गुफा को खोज निकाला। इसम गुफा में एक पुल मिला है। जो 5600 साल पहले का बताया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
5600 years old Cave and Bridge found submerged in Sea in Spain Majorca island

5600 years old Cave found submerged in Sea in Spain Majorca island

Mysterious Cave: अमेरिका के वैज्ञानिकों को स्पेन के मालोर्का द्वीप समंदर के भीतर एक गुफा मिली है। ये गुफा लगभग 5600 साल से भी पहले की बताई गई है। वहीं एक और चौंकाने वाली बात ये है कि इस गुफा के अंदर पानी में डूबा एक पुल मिला है। ये करीब 5,600 साल पुराना बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों ने रिसर्च में बताया गया कि इस गुफा में उस समय इंसान रहते थे या उनका आना-जाना था। तापमान बढऩे से समुद्र का जलस्तर ऊपर उठता गया और यह इलाका पानी में डूब गया। वैज्ञानिकों का कहना है कि भविष्य में कई शहर इसी तरह पानी में डूब जाएंगे।

विलुप्त हो चुके जानवरों की मिली हड्डियां

नेचर जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक भूमध्यसागर के पास गुफा 2000 में खोजी गई थी। तब से इस पर कई शोध किए गए। ताजा शोध यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ फ्लोरिडा (यूएसएफ) के वैज्ञानिकों की अगुवाई में किया गया। स्कूबा डाइविंग कर इसमें खोजा गया पुल 25 फीट लंबा है। यह लाइमस्टोन (चूना पत्थर) से बना है। यूएसएफ के भू-वैज्ञानिक बोगडान ओनैक ने बताया कि गुफा में विशेष प्रजाति की बकरी की हड्डियां भी मिली हैं। यह प्रजाति अब विलुप्त हो चुकी है।

पट्टियों का अध्ययन

मलोर्का काफी बड़ा द्वीप है। इंसानों ने हजारों साल पहले इस पर रहना शुरू किया था। बकरी की हड्डियों और पुल पर बनी अलग-अलग रंगों की पट्टियों का अध्ययन किया गया। समुद्र में पड़ी चीजों पर अलग-अलग रंग की परत जम जाती है। इनके अध्ययन से पुल की उम्र का पता चला।

भूमध्यसागर के दो हिस्सों के बीच में

शोधकर्ताओं का अनुमान है कि गुफा के अंदर पुल पूर्वी भूमध्यसागर और पश्चिमी भूमध्यसागर के बीच दूरी कम करने के लिए बनाया गया होगा। उस समय के लोग इसके जरिए सागर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से की तरफ आते-जाते होंगे।

ये भी पढ़ें- धरती पर अंतरिक्ष से गिरने वाला है सैटेलाइट, जानिए कब और कहां होगा क्रैश

Story Loader