13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटे की मौत की खबर से टूट न जाए, इसलिए परिवार ने बनवाया लड़के का एआई क्लोन, रोज करता है बात

चीन में एक मां को बेटे की मौत के दुख से बचाने के लिए एआई तकनीक से उसका वर्चुअल रूप तैयार किया गया है। बेटे की मौत के एक साल बाद भी मां एआई के जरिए बेटे से बात कर रही है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Apr 13, 2026

AI Innovation

बेटे से बात करती मां (प्रतीकात्मक तस्वीर)

एक मां के लिए उसके बेटे की मौत इतनी दुखद होती है कि इसे बयां नहीं किया जा सकता। चीन में एक ऐसे ही मामले में तकनीक के सहारे एक मां को उसके एकलौते बेटे की मौत के दुख से दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले साल एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस खबर को दिल की मरीज 80 वर्षीय मां से छुपाया गया, क्योंकि वह यह दुख सहन न कर पाती। इसके लिए परिवार ने एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) टीम की मदद से मृतक का हूबहू वर्चुअल रूप तैयार किया। यह इतना वास्तविक है कि अभी तक मां अपने बेटे की मौत से अंजान है और एआइ अवतार को ही असल बेटा मानती है।

आवाज, फोटो, वीडियो से क्लोन किया तैयार

एआइ क्लोन तैयार करने के लिए परिवार ने मृतक की ढेरों फोटो, वीडियो और आवाज की रिकोर्डिंग तक एआइ एक्सपर्ट को दी। यह डिजिटल रूप हूबहू बेटे की तरह बोलता है और हर दिन वीडियो कॉल के जरिए बुजुर्ग से बात करता है। जब भी मां की बात बेटे से होती है, तो वह अक्सर उसे समझाती है कि अच्छा खाना खाए, गर्म कपड़े पहने और बाहर जाते समय सावधान रहे। जवाब में एआइ बेटा भी हां कहता है और अभी घर न आने की बात कह कर, एक दिन घर लौटेने का वादा करता है। मां को लगता है कि उसका बेटा किसी दूसरे शहर में काम कर रहा है।

इस पर लोगों की राय अलग-अलग

एआइ अवतार बनाने वाली टीम के प्रमुख झांग जेवेई मजाक में कहते हैं कि वे लोगों की भावनाओं को धोखा देने का काम करते हैं, लेकिन उनका मानना है कि उनका असली मकसद जीवित लोगों को सुकून देना है। हालांकि, सोशल मीडिया पर राय बंटी हुई है। एक यूजर ने कहा, यह बहुत भावुक करने वाला है। एआइ बेटा एक कोमल झूठ है। एक ने कहा, मां को लंबे समय से धोखे में रखा गया है। मुझे डर है कि जब सच सामने आएगा तो ज्यादा दुख होगा।