31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: इजराइल ने हिजबुल्लाह पर बरसाए बम, कई ठिकाने तबाह

Israel Airstrikes: इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बड़ा हमला किया। एयर स्ट्राइक में कई ठिकाने तबाह हो गए। इजराइली सेना ने हथियारों का जखीरा मिलने का दावा किया है। इस कार्रवाई का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

May 31, 2026

Israel Hezbollah Attack Video

इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर किया एयर-स्ट्राइक (इमेज सोर्स: IDF एक्स स्क्रीनशॉट)

Israel Hezbollah Attack Video: इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए कई जगहों पर एयर स्ट्राइक की है। इजराइली सेना का दावा है कि इस अभियान के दौरान उसे हिजबुल्लाह के हथियारों का जखीरा मिला है, जो आम नागरिकों के इलाकों में छिपाकर रखा गया था। इस ऑपरेशन के वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें कई ठिकानों को निशाना बनाते हुए देखा जा सकता है।

इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के अनुसार, दक्षिणी लेबनान के ब्यूफोर्ट रिज, वादी सलूकी और जव्तर अल-शर्कियाह गांव में चलाए गए सटीक अभियान के दौरान हथियार बरामद किए गए। वहीं, इजराइली एयर फोर्स हिजबुल्लाह के आतंकी मुख्यालयों पर लगातार हमले कर रही है।

इजराइल डिफेंस फोर्सेज ने एक्स पर लिखा…

X पर एक पोस्ट में, IDF ने कहा- “ये दक्षिणी लेबनान के ब्यूफोर्ट रिज और वादी सलूकी इलाके में IDF के सटीक ऑपरेशन की तस्वीरें हैं। IDF सैनिकों को जौतर अल-शर्किया गांव में हथियार मिले, जो दक्षिणी लेबनान के आम इलाकों में हिजबुल्लाह की मौजूदगी का एक और सबूत है। एयरफोर्स आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह के इंफ्रास्ट्रक्चर और दक्षिणी लेबनान के अतिरिक्त इलाकों पर हमला कर रही है।”

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बयान सामने

अल जजीरा के मुताबिक, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि लेबनान के ऐतिहासिक ब्यूफोर्ट किले पर कब्जा इजरायल के लिए एक बड़ी रणनीतिक सफलता है। इजरायल अब सिर्फ जवाबी कार्रवाई नहीं कर रहा, बल्कि खुद पहल करते हुए सीरिया, गाजा और लेबनान समेत कई मोर्चों पर सक्रिय है। साथ ही, सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा के लिए इजरायल ने अपनी सीमाओं के बाहर भी सिक्योरिटी बेल्ट बनाए हैं।

इजरायल के रक्षा मंत्री कैट्ज ने भी इस कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में अहम रणनीतिक इलाके ब्यूफोर्ट पर कब्जा कर लिया है और लिटानी नदी को पार कर नदी के उत्तर में हिजबुल्लाह के ठिकानों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।

कैट्ज ने कहा कि यह अभियान 1982 के गैलिली शांति युद्ध के दौरान हुई ब्यूफोर्ट की लड़ाई की वर्षगांठ के समय हुआ है। उन्होंने इसे इजरायली सेना के इतिहास से जुड़े एक प्रतीकात्मक और महत्वपूर्ण कदम के रूप में बताया। उनके अनुसार, 44 साल बाद गोलानी ब्रिगेड के सैनिक फिर से ब्यूफोर्ट की चोटी पर पहुंचे और वहां इजरायल तथा गोलानी ब्रिगेड का झंडा फहराया।