27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सीधी बातचीत का सवाल ही नहीं उठता’, अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच हिजबुल्लाह चीफ का बड़ा बयान

Hezbollah Chief Statement: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम ने कहा कि अब सीधी बातचीत का सवाल ही नहीं उठता…

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Apr 27, 2026

US IRAN WAR UPDATE

फोटो में हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम (इमेज सोर्स: ANI)

US-Iran War Hezbollah Chief Reaction: मिडिल-ईस्ट में हालात गंभीर होते जा रहे हैं। ट्रंप की धमकी के बाद स्थिति अब और नाजुक हो गई है। वहीं ईरान ने भी अब ठान लिया है कि किसी भी हमले का वह चार गुना तेजी से हमला करेगा। उसका कहना है कि यदि उसके तेल टैंकों पर हमला हुआ तो वह पड़ोसी देशों के 4 तेल टैंकों को एक झटके में उड़ा देगा।

युद्ध के बीच हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम का बड़ा बयान

हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम ने साफ कर दिया है कि उनका संगठन पीछे हटने के मूड में नहीं है। उन्होंने दो टूक कहा कि इजराइल के साथ सीधी बातचीत का अब कोई सवाल ही नहीं उठता। कासिम ने जोर देकर कहा, ‘हम अपने हथियार नहीं छोड़ेंगे’ और दावा किया कि उनका संगठन हर तरह के टकराव के लिए तैयार है।

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम ने लेबनानी सरकार के तरीके की भी आलोचना की। नईम कासिम ने कहा- “अधिकारियों (लेबनान की सरकार) ने जल्दबाजी में एक गैर-जरूरी और बेवजह रियायत दी, और हम (इजराइल के साथ) सीधी बातचीत से साफ मना करते हैं। अधिकारियों को सीधी बातचीत बंद करनी चाहिए और इनडायरेक्ट बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए।"

लेबनान में हमले को लेकर इजराइली डिफेंस फोर्सेज का क्या है कहना?

दरअसल, इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने बताया कि रविवार को दक्षिणी लेबनान में उसके सैनिकों ने खतरे को देखते हुए कार्रवाई की। सेना के अनुसार, तीन लोग उस इलाके के पास पहुंचे थे जहां ऑपरेशन चल रहा था और वे खतरा बन सकते थे। इसके बाद इजराइल की एयर फोर्स ने एयरस्ट्राइक कर उन्हें मार गिराया।

IDF का साफ कहना है कि इसके अलावा लेबनान समर्थक हिजबुल्लाह के कई ठिकानों को भी निशाना बनाया गया, जिनमें बिंट जेबिल इलाके का एक मुख्य ठिकाना शामिल है। हमलों के बाद हुए धमाकों से संकेत मिला कि वहां हथियार मौजूद थे।

इसी बीच, इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्लाह की गतिविधियों से सीजफायर कमजोर हो रहा है। उन्होंने साफ किया कि इजराइल अपनी उत्तरी सीमा की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाता रहेगा। नेतन्याहू ने कहा कि IDF लेबनान में लगातार एक्टिव है और देश की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है।

वहीं, अमेरिकी प्रेसिडेंट ट्रंप ने हाल ही में इजराइल-लेबनान के बीच सीजफायर को तीन हफ्ते बढ़ाने का ऐलान किया था और कहा था कि अमेरिका, लेबनान को हिजबुल्लाह से निपटने में मदद करेगा।