
Trump Modi Meet: पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo-IANS)
Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट क्राइसिस के बीच फ्रांस में एक बार फिर वैश्विक नेताओं का के जुटान होने जा रहा है। इसी कड़ी में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों ही फ्रांस पहुंच रहे हैं, जहां अलग-अलग कार्यक्रमों के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसी बीच जानकारी सामने आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस में मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात 17 जून को हो सकती है। अमेरिकी प्रशासन के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप सोमवार सुबह व्हाइट हाउस से रवाना होंगे। अमेरिका में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस पहुंचेंगे। यहां आयोजित होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में ट्रंप दुनिया की और भी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शनिवार को फ्रांस और स्लोवाकिया की दो देशों की यात्रा पर रवाना हो चुके हैं। इस दौरे को भारत की विदेश नीति और रणनीतिक साझेदारियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फ्रांस में प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से होगी, जहां दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर विशेष जोर रहने की संभावना है। यात्रा से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया साइट 'X' पर अपने कार्यक्रमों की जानकारी शेयर की। पोस्ट में ही उन्होंने कहा कि फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे के दौरान वह द्विपक्षीय बातचीत, बहुपक्षीय बैठकों और प्रवासी भारतीय समुदाय के साथ संवाद जैसे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य आर्थिक, तकनीकी और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत बनाना है।
G7 सम्मेलन के दौरान वैश्विक अर्थव्यवस्था, सप्लाई चेन को मजबूत बनाने, अवैध प्रवासन की चुनौतियों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे तेजी से उभरते विषयों पर व्यापक चर्चा होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए आर्थिक और तकनीकी सहयोग बैठक का प्रमुख एजेंडा रहेगा।
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच प्रस्तावित शांति समझौते को अगले 24 घंटों में अंतिम रूप दिया जा सकता है। उनके इस बयान से संकेत मिल रहे हैं कि लंबे समय से चल रही बातचीत अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है।
Updated on:
13 Jun 2026 09:24 pm
Published on:
13 Jun 2026 08:35 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
