
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ( फोटो:@ShehbazSharif )
US-Iran Deal : अमेरिका और ईरान में तनाव के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि अमेरिका-ईरान शांति समझौता 24 घंटे के अंदर फाइनल हो सकता है। इससे ऐसा लग रहा है कि दोनों देशों के बीच शांति समझौते की प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक एकदम करीब ही है। उनका कहना है कि पाकिस्तान इस समझौते पर इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर के लिए तैयार है, इसके बाद अगले सप्ताह तकनीकी वार्ता होगी। जंग के विरोधियों और मध्यस्थों का दावा किया है कि एक अरसे से प्रतीक्षित समझौता अब अंतिम चरण में है, हालांकि होर्मुज जलडमरूमध्य में महीनों से चल रहे इस युद्ध के दौरान नई झड़पें हुई हैं।
इधर अमेरिकी अभियानों की निगरानी करने वाली सेना की केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने X पर पोस्ट किया कि ईरान ने 'जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों पर हमला करने की कोशिशों के चलते कई एकतरफा हमलावर ड्रोन लॉन्च किए हैं।' इसमें आगे कहा गया है, अमेरिकी सेना ने हाल के घंटों में उन सभी को मार गिराया है, जिससे जलडमरूमध्य से यातायात जारी है।
उधर ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ' पर एक पोस्ट में साफ तौर पर कहा, 'ईरान की ओर से फर्जी खबरों के माध्यम से लीक की गई शर्तों का लिखित रूप में सहमत शर्तों से कोई लेना-देना नहीं है।'
अरागची ने सावधानी बरतने का आग्रह करते हुए ईरानी सरकारी मीडिया से कहा कि जब तक सभी मुद्दों पर पूर्ण समझौता नहीं हो जाता, तब तक "यह तय तौर पर नहीं कहा जा सकता कि दोनों देशों में कोई सहमति बन गई है।'
अहम बात यह है कि अमेरिका और ईरान में समझौता तो होने वाला है, लेकिन यह बात मध्यस्थ तीसरे पक्ष पाकिस्तान के माध्यम से पता चल रही है। यूएस और ईरान के माध्यम से आने वाली जानकारी ही आधिकारिक मानी जा सकती है।
अब दोनों देशों की ओर से शांति वार्ता और इसकी घोषणा का इंतजार है।
गौरतलब है कि 8 अप्रेल को हुए युद्धविराम के बाद शांति समझौते पर हफ्तों से चल रही बातचीत अब तक सफल नहीं हो सकी है, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार जोर देकर कहते रहे हैं कि समझौता एकदम नजदीक है, लेकिन विवाद लंबा खिंचता चला जा रहा है। इससे पहले खबर आई थी कि ईरान ने अपने यूरेनियम भंडार सील कर आसपास बारूदी सुरंग बिछा दी है और उधर अमेरिका ने ईरान पर जमीनी हमला करने का प्लान बनाया था। ट्रंप ने समझौतें की शर्तें मीडिया में लीक होने पर नाराजगी का इजहार किया था।
संबंधित विषय:
Published on:
13 Jun 2026 06:07 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
