2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

50% टैरिफ विवाद के बीच ट्रंप ने PM मोदी को बताया ‘शानदार इंसान’; बोले- मैनें पाकिस्तान को चेतावनी दी थी…

ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु युद्ध को टालने का दावा करते हुए पीएम मोदी को "बेहद शानदार इंसान" बताया है। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि व्यापारिक संबंधों पर असर पड़ेगा यदि युद्ध जारी रहा। ट्रम्प के अनुसार, उन्होंने पाकिस्तान से बातचीत कर तनाव कम किया और सात से ज़्यादा लड़ाकू विमानों के मार गिराए जाने का भी दावा किया। हालांकि, भारत पहले ही ट्रंप के दावों को खारिज कर चुका है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Aug 27, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी। (फोटो- IANS)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर यह दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध लगभग तय था, जिसे उन्होंने रोकने में मुख्य भूमिका निभाई।

इसी के साथ के ट्रंप ने पीएम मोदी को 'बेहद शानदार इंसान' भी बताया है। व्हाइट हाउस में एक कैबिनेट बैठक को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा था, तब मैने बेहद शानदार व्यक्ति पीएम मोदी से बात की थी। मैंने पूछा था कि आपके और पाकिस्तान के बीच क्या चल रहा है?

ट्रंप ने आगे कहा कि पीएम मोदी से बात करने के बाद फिर मैंने पाकिस्तान से बात की। मैंने पूछा, आपके और भारत के बीच क्या चल रहा है? यह बहुत लंबे समय से चल रहा है, इसको जल्द ही हल करें।

उन्होंने आगे कहा कि भारत के साथ बढ़े तनाव को लेकर मैंने पाकिस्तान को चेतावनी भी दी थी। मैंने कहा कि मैं आपके साथ कोई व्यापार समझौता नहीं करना चाहता। आप परमाणु युद्ध करने वाले हैं। आप लोग परमाणु युद्ध में ही फंस जाएंगे।

ट्रंप बोले- मैंने पाकिस्तान से कहा, कल वापस फोन करना

ट्रंप ने कहा कि मैंने दोनों देशों से कहा, कल मुझे फिर से फोन करना। इस तरह की रवैया रही तो हम आपके साथ कोई समझौता नहीं करने वाले, हम आगे चलकर आप पर ऊंचे टैरिफ भी लगा देंगे। मुझे इसकी कोई परवाह नहीं कि आप आगे कैसे क्या मैनेज करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि लगभग पांच घंटे के अंदर दोनों देशों के बीच तनाव रुक गया। अब शायद यह फिर से शुरू हो जाए, मुझे नहीं पता, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो मैं इसे रोक दूंगा। हम ऐसी चीजें नहीं होने दे सकते।

सात से ज्यादा लड़ाकू विमान मार गिराने का दावा

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि तनाव के दौरान सात या उससे ज्यादा लड़ाकू विमान मार गिराए गए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले यह संख्या पांच बताई थी और कहा था कि उन्होंने बढ़ते तनाव को रोकने के लिए व्यापारिक दबाव का इस्तेमाल किया।

उन्होंने आगे कहा कि भारत और पाकिस्तान के साथ युद्ध परमाणु युद्ध का अगला स्तर था, उन्होंने पहले ही सात जेट मार गिराए थे - यह भीषण था।

मैंने कहा, अगर आप लड़ते रहेंगे, तो हम आपके साथ कोई व्यापार या कुछ भी नहीं करेंगे, आपके पास इसे सुलझाने के लिए 24 घंटे हैं।' उन्होंने कहा, 'ठीक है, अब कोई युद्ध नहीं चल रहा है।

बता दें कि जुलाई में पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। पहले भी ट्रंप यह दावा कर चुके हैं कि उन्होंने दोनों देशों के बीच सीज फायर कराने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, भारत ने कई बार यह साफ कर दिया है कि पाकिस्तान के साथ यद्ध विराम में ट्रंप की कोई भूमिका नहीं रही है।

Story Loader