
Human rights activist Mehrang Baloch
Balochistan unrest:पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हालात दिन ब दिन खराब होते जा रहे हैं। इस काण क्वेटा में खौफ पसर गया है और बड़ी बगावत होने की आशंका है। बलूचिस्तान (Balochistan) में शनिवार को उस समय भारी बवाल के हालात पैदा हो गए,जब पाक सेना (military) और पुलिस ने क्वेटा में 'शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों' पर गोलीबारी (shooting) शुरू कर दी। प्रमुख बलूच कार्यकर्ता महरंग बलूच ने कहा है कि इस गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए हैं और साथ ही 3 की मौत भी हो गई है। बाद में पुलिस ने महरंग को क्वेटा पुलिस और प्रशासन ने गिरफ्तार (arrest) कर लिया। उनकी गिरफ्तारी तब हुई ,जब वह बलूच समुदाय के खिलाफ अत्याचारों के खिलाफ धरना प्रदर्शन (protest) में भाग ले रही थीं। बलूच नेता अब कहां है, इसके बारे में अब तक कोई जानकारी प्रशासन की ओर नहीं दी गई है।
बलूच यकजेहती समिति ने महरंग समेत उनके साथ कई बलूच कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी है। समिति ने कहा है कि प्रदर्शन स्थल पर मारे गए युवकों के शव भी कब्जे में ले लिए हैं। इसके बाद समिति ने बलूच लोगों से सड़क पर उतरने की अपील की है।
Updated on:
23 Mar 2025 11:28 am
Published on:
23 Mar 2025 11:28 am
