23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gautam Adani की पावर कंपनी ने क्यों बांग्लादेश की बिजली आपूर्ति कर दी आधी? अब पड़ोसी देश कर रहा है यह अनुरोध..

भारत के बड़े बिज़नेसमैन गौतम अडानी की अडानी पावर कंपनी ने बांग्लादेश को की जाने वाली बिजली की सप्लाई आधी कर रखी है। अब बांग्लादेश सरकार ने बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 12 Feb 2025, 10:52 AM IST

Gautam Adani and Muhammad Yunus

Gautam Adani and Muhammad Yunus

भारत (India) का पड़ोसी देश बांग्लादेश (Bangladesh) इस समय बिजली की समस्या से जूझ रहा है। दरअसल बांग्लादेश में बिजली की ज़्यादातर सप्लाई भारत के बिज़नेसमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की अडानी पावर (Adani Power) कंपनी की तरफ से होती है। हालांकि अभी भी बांग्लादेश की तरफ से पुराना भुगतान बकाया है, जिस वजह से अडानी पावर ने 31 अक्टूबर, 2024 को बांग्लादेश को बिजली की सप्लाई आधी कर दी थी। अब इस मामले में बांग्लादेश की यूनुस सरकार ने अडानी पावर से गुहार लगाईं है।

बांग्लादेश ने लगाई बिजली आपूर्ति बहाल करने की गुहार

बांग्लादेश ने अडानी पावर से भारत में अपने 1,600 मेगावॉट के संयंत्र से आपूर्ति पूरी तरह से बहाल करने को कहा है। सर्दियों में कम मांग और भुगतान विवादों के कारण आपूर्ति आधी रह जाने के तीन महीने से ज़्यादा समय के बाद बांग्लादेश ने अडानी पावर के सामने यह गुहार लगाई है। गौरतलब है कि अडानी ने 2017 में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) के साथ बिजली आपूर्ति के लिए 25 साल का अनुबंध किया था।

यह भी पढ़ें- पुल से खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, ग्वाटेमाला में 55 लोगों की मौत

झारखंड के प्लांट से होती है बांग्लादेश को बिजली की सप्लाई

भारत के झारखंड राज्य में बने अडानी पावर के प्लांट से बांग्लादेश को बिजली की आपूर्ति होती रही है। 800 मेगावोट क्षमता वाली दो इकाइयों वाला यह प्लांट विशेष रूप से बांग्लादेश को बिजली बेचता रहा है। अडानी पावर ने 31 अक्टूबर, 2024 को भुगतान में देरी के कारण बांग्लादेश को आपूर्ति आधी कर दी थी। इसके बाद बांग्लादेश ने अडानी को केवल आधी बिजली की आपूर्ति जारी रखने को कहा था। अब बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड (बीपीडीबी) ने कहा है कि वो बकाया भुगतान के लिए अडानी को 85 मिलियन डॉलर प्रति माह का भुगतान कर रहा है और अब उसने कंपनी को दूसरी इकाई से आपूर्ति फिर से शुरू करने को कहा है।

यह भी पढ़ें- नेतन्याहू ने दी हमास को चेतावनी, “अगर शनिवार तक बंधक नहीं हुए रिहा, तो सीज़फायर खत्म और फिर से होगा युद्ध शुरू”



बड़ी खबरें

View All

विदेश

ट्रेंडिंग