30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज़ हवा की वजह से डगमगाया विमान और फिर की खतरनाक लैंडिंग, देखें वायरल वीडियो

Dangerous Landing Of A Flight: हवा में बहुत ताकत होती है और इसके असर से कई बार भारी-भरकत चीज़ें भी डगमगा जाती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ एक विमान के साथ।

less than 1 minute read
Google source verification
boeing_777_dangerous_landing.jpg

Boeing 777 lands dangerously

हवा में बहुत ताकत होती है। हवा के तेज़ थपेड़ों से भारी-भरकत चीज़ें भी डगमगा जाती हैं। और हवा अगर तूफानी हो तो उसकी ताकत और भी बढ़ जाती है। अक्सर ही हवा की ताकत के उदाहरण भी देखने को मिलते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया जिसमें तेज़ हवा ने एक विमान को डगमगा दिया। और विमान भी कोई छोटा-मोटा नहीं, बल्कि बोइंग (Boeing) 777, जो एक बड़ा यात्री विमान है। पर यूके (UK) में गेरिट तूफान (Gerrit Storm) की तेज़ हवा ने इस बड़े विमान को भी डगमगा दिया।


तूफानी हवा से विमान डगमगाया

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अमेरिकन एयरलाइन्स का एक यात्रियों से भरा विमान दिखाया गया है। यह विमान बोइंग 777 है जो बुधवार को लंदन जा रहा था। पर लंदन के एयरपोर्ट पर रनवे पर लैंड करने से पहले गेरिट तूफान की तेज़ हवा की वजह से विमान लैंड करने से पहले ही डगमगा गया।

हुई खतरनाक लैंडिंग

गेरिट तूफान की तेज़ हवा के असर से यात्रियों से भरा विमान हवा में ही डगमगा जाता है। देखने से ऐसा लगता है कि उसका पूरा बैलेंस बिगड़ गया। हवा में डगमगाते और लहराते हुए बड़ी मुश्किल से विमान ने खतरनाक लैंडिंग की।

विमान की खतरनाक लैंडिंग के इस वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।


यह भी पढ़ें- मिड इंडियन रिज में दो घंटों के भीतर भूकंप के दो झटके, रिक्टर स्केल पर रही 5.7 और 5.0 की तीव्रता