विदेश

ब्रिटेन ने वैगनर ग्रुप को किया आतंकवादी संगठन घोषित

Britain Takes Action Against Wagner Group: ब्रिटेन ने हाल ही में वैगनर ग्रुप के खिलाफ एक बड़ा फैसला लिया है। क्या है ब्रिटेन का फैसला? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Wagner Group

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के खिलाफ बगावत करने के बाद वैगनर ग्रुप (Wagner Group) दुनियाभर में सुर्खियों में छा गया था। दरअसल वैगनर ग्रुप एक खूंखार लड़ाकों का प्राइवेट ग्रुप है। इसे किराए की आर्मी भी कहते हैं। वैगनर ग्रुप के लीडर का नाम येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) था, जिसकी पिछले महीने ही एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। वैगनर ग्रुप ने रूस के लिए कई युद्धों और मिशनों में अहम भूमिका निभाई है। वैगनर ग्रुप की हिंसक गतिविधियों के चलते हाल ही में ब्रिटेन (Britain) ने वैगनर ग्रुप के खिलाफ एक बड़ा फैसला लिया है।


ब्रिटेन ने वैगनर ग्रुप को किया आतंकवादी संगठन घोषित


ब्रिटेन ने हाल ही में वैगनर ग्रुप को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। ब्रिटेन की इंटीरियर मिनिस्ट्री ने हाल ही में यह फैसला लिया है।

ब्रिटेन में वैगनर ग्रुप की गतिविधियाँ प्रतिबंधित

वैगनर ग्रुप को आतंकवादी संगठन घोषित करने के बाद ब्रिटेन में वैगनर ग्रुप की सभी गतिविधियाँ प्रतिबंधित कर दी गई हैं। साथ ही इन्हें मंजूरी देने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। ब्रिटेन में वैगनर ग्रुप की गतिविधियों में शामिल होने वाले लोगों के लिए जेल की सज़ा का प्रावधान कर दिया गया है। इसके साथ ही ब्रिटेन में वैगनर ग्रुप की कोई भी असेट्स अगर पाई जाती है तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।

Published on:
16 Sept 2023 11:20 am
Also Read
View All

अगली खबर