Indonesia Bus Accident: इंडोनेशिया में आज एक भीषण बस एक्सीडेंट में 12 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
दुनियाभर में आए दिन ही रोड एक्सीडेंट्स के मामले सामने आते रहते हैं और इस तरह के मामलों में कोई कमी नहीं हो रही है। रोड सेफ्टी दुनियाभर में ही बेहद अहम चीज़ है, पर कई बार इसमें चूक हो जाती है और इस वजह से दुर्घटना हो जाती है। हर साल रोड एक्सीडेंट्स की वजह से कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं और उससे भी ज़्यादा लोग घायल हो जाते हैं। आज, मंगलवार, 6 मई को इसी तरह के एक और रोड एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। यह मामला इंडोनेशिया (Indonesia) का है। इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा प्रांत के पदांग पंजांग शहर में सुबह हुआ, जब यात्रियों से भरी एक बस पलट गई और उसमें बैठे लोग हादसे का शिकार हो गए।
इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा प्रांत के पदांग पंजांग शहर में आज सुबह हुए बस एक्सीडेंट में 12 लोगों की मौत हो गई। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। कुछ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, तो कुछ लोगों ने अस्पताल ले जाते समय या अस्पताल में अंतिम सांस ली।
इस बस एक्सीडेंट में 23 लोग घायल हो गए। घायलों को दो अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी बस काफी तेज़ रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान बस के ब्रेक फेल हो गए। एक टर्न पर बस के ब्रेक नहीं लगे और बस पलट गई। पलटकर बस एक घर की फेंसिंग से टकरा गई और यह हादसा हो गया। लोकल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- सेल्फी का शौक पड़ा महंगा, मगरमच्छ के साथ फोटो लेने गए शख्स के साथ हुआ डरावना हादसा