3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैलिफोर्निया फार्म शूटिंग संदिग्ध झाओ ने दिया टीवी इंटरव्यू, हमले को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

अमरीका के सैन फ्रांसिस्को के पास हाफ मून बे शहर में एक खेत में हुई गोलीबारी की घटना के आरोपी 67 वर्षीय चुनली झाओ ने जेल से टीवी इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने हत्या को लेकर कई खुलासे किया।

2 min read
Google source verification
Chunli Zhao

Chunli Zhao

बीते दिनों उत्तरी कैलिफोर्निया के दो मशरूम फार्मों में पूर्व सहकर्मियों की हत्याओं के आरोपी एक फार्मवर्कर ने गुरुवार को एक जेलहाउस साक्षात्कार के दौरान स्वीकार किया कि उसने घातक गोलीबारी की। 66 वर्षीय चुनली झाओ ने एनबीसी बे एरिया को बताया कि जब वह हॉफ मून बे में एक मशरूम फार्म में काम करता था, जहां उसने चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और पांचवें को गंभीर रूप से घायल कर दिया।


अभियोजकों ने कहा कि वह पास के एक खेत में चला गया जहां उसने पहले काम किया था। तीन लोगों को मार डाला। झाओ ने कहा कि उसे धमकाया गया। उसकी शिकायतों को नजरअंदाज किया गया। इसके बारे में झाओ के वकील से फोन पर टिप्पणी मांगी तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।


चुनली झाओ ने रेडवुड सिटी की एक काउंटी जेल में 15 मिनट के साक्षात्कार के दौरान टेलीविजन स्टेशन रिपोर्टर के साथ बात की। झाओ ने कहा कि वह 11 साल से अमरीका में हैं और उनके पास ग्रीन कार्ड है। वह हाफ मून बे में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि चीन में उनकी 40 साल की बेटी है।


झाओ ने स्टेशन को बताया कि उसने 2021 में हत्याओं में इस्तेमाल की गई बंदूक खरीदी। खरीदारी करते समय उसे कोई परेशानी नहीं आई। गोलीबारी कैलिफोर्निया टेरा गार्डन में हुई, जिसे पहले माउंटेन मशरूम फार्म के नाम से जाना जाता था।


कैलिफोर्निया टेरा गार्डन के एक प्रवक्ता डेविड ओट्स ने पुष्टि की कि झाओ अपनी पत्नी के साथ खेत में रहते थे। उन्होंने कहा कि धमकाने के आरोपों पर किसी की शिकायत के बारे जानकारी नही है। सैन मेटो काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी स्टीव वागस्टाफ ने झाओ पर हत्या और हत्या के प्रयास के मामले का आरोप लगाया। फिलहाल वह जेल में बंद है और मामले की जांच की जा रही है।

Story Loader