2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

China’s BBK Group : अब भारतीय कंपनियां देश में बनाएंगी चाइनीज स्मार्टफोन, बीबीके ग्रुप ने की भारतीय कंपनियों से साझेदारी

China's BBK Group : भारत सरकार की कसती नकेल से सकते में आई चाइनीज कंपनी अब भारत में ही मोबाइल (Mobile Production) बनाएंगी। इसके लिए भारत की कई कंपनियों से संपर्क साधा है।

2 min read
Google source verification
BBK Electronics Production OnePlus, OPPO, Vivo, and Realme

,

China's BBK Group Mobile Production: चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियां पहले से वीवो-ओप्पो जैसे स्मार्टफोन का उत्पादन भारत में कर रही हैं, लेकिन अब भारतीय कंपनियां देश में चाइनीज स्मार्टफोन्स का उत्पादन करेंगी। दरअसल, चीन की सबसे बड़ी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी बीबीके ग्रुप ने भारतीय निर्माताओं डिक्सन टेक्नोलॉजीज और कार्बन ग्रुप से हाथ मिलाया है। इस साझेदारी के तहत कंपनी भारत में ओप्पो, वीवो और रियलमी स्मार्टफोन का उत्पादन शुरू करने जा रही है।

केंद्र सरकार लगातार विदेशी कंपनियों से भारत में घरेलू कंपनियों के साथ साझेदारी में इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम के उत्पादन के लिए कह रही है। साथ ही चाइनीज कंपनियों पर भारत की सख्ती के कारण भी बीबीके ग्रुप ने घरेलू कंपनियों के साथ करार किया है। बीबीके ग्रुप ही वीवो, ओप्पो, रियलमी, वनप्लस और आइक्यूओओ ब्रांड्स की मालिकाना हक वाली कंपनी है।

उद्योग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि वीवो और रियलमी ने हाल ही में कार्बन के स्वामित्व वाले प्लांट के जरिए हैंडसेट का निर्माण शुरू कर दिया है। उनके मुताबिक, डिक्सन कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग के लिए ओप्पो और वीवो के साथ डील की बातचीत अंतिम चरण में है। कार्बन प्लांट में वीवो और रियलमी की मासिक उत्पादन क्षमता लगभग 10 लाख यूनिट है, जबकि डिक्सन का उत्पादन शुरू में कम होगा।

अधिकारियों के मुताबिक, चीनी स्मार्टफोन कंपनियां पिछले कुछ वर्षों में कथित सीमा शुल्क और आयकर चोरी से लेकर मनी लॉन्ड्रिंग के लिए जांच के दायरे में हैं। यही वजह है कि ऐसी कंपनियां अपने क्षमता विस्तार के लिए खुद के प्लांट में सीधे निवेश करने को लेकर सतर्क हैं। केंद्र सरकार चीन की मोबाइल फोन कंपनियों को उत्पादन और वितरण के लिए स्थानीय स्तर पर साझेदारी करने को कह रही है। साथ ही वरिष्ठ प्रबंधन भूमिकाओं में भारतीय अधिकारियों को नियुक्त करने के लिए प्रेरित कर रही है। सरकार चाहती है कि विदेशी कंपनियां भारत में अधिक वैल्यू एडिशन करें, जिसमें कंपोनेंट् का स्थानीय निर्माण भी शामिल है।

Story Loader