डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) जब से एक बार फिर अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति बने हैं, पूरी तरह से एक्शन मोड में हैं। ट्रंप सरकार 2.0 को अभी एक महीना ही हुआ है, लेकिन ट्रंप तेज़ी से बड़े फैसले ले रहे हैं। चाहे देश से जुड़े फैसले हो, या अंतर्राष्ट्रीय फैसले, अमेरिकी राष्ट्रपति पीछे नहीं हट रहे हैं। हाल ही में ट्रंप ने ऐसा ही एक और फैसला लिया है, जिसका उद्देश्य ईरान (Iran) को कमज़ोर करना है।