
Donald Trump and Mojtaba Khamenei
ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच दो हफ्ते का सीज़फायर लागू हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने खुद इसका ऐलान किया है। सीज़फायर के दौरान दोनों पक्षों की तरफ से हमले नहीं किए जाएंगे। सीज़फायर की शर्त के अनुसार ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को भी खोल दिया। हालांकि लेबनान (Lebanon) पर इज़रायली हमलों की वजह से ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया। अब रिपोर्ट आ रही है कि होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को गुज़रने दिया जा रहा है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते है कुछ जहाज ही इस रास्ते से गुज़र रहे हैं। इसी बीच अब ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट के बारे में एक बड़ी बात कह दी है।
होर्मुज स्ट्रेट से गुज़रने वाले जहाजों से ईरान टोल टैक्स वसूल रहा है और यह बात ट्रंप को पसंद नहीं आई। ट्रंप इस बात से नाराज़ हो गए हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "ऐसी खबरें हैं कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट से गुज़रने वाले तेल के टैंकरों (जहाजों) से टोल टैक्स वसूल रहा है। ईरान को ऐसा नहीं करना चाहिए और अगर वो ऐसा कर रहे हैं, तो उन्हें तुरंत इसे बंद कर देना चाहिए।"
सीज़फायर के बाद ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है। फिलहाल दोनों देशों के बीच पूरा समझौता नहीं हुआ है और सीज़फायर भी सिर्फ दो हफ्ते के लिए है, लेकिन पूर्ण समझौते पर पाकिस्तान के इस्लामाबाद शहर में बातचीत शुरू होगी। ट्रंप ने ईरान को धमकाते हुए कहा है कि अगर ईरान पूरे समझौते के लिए तैयार नहीं हुआ, तो उस पर पहले से ज़्यादा हमले किए जाएंगे। ट्रंप ने यह भी कहा है कि अगर ईरान की तरफ से सीज़फायर तोडा गया, तो अमेरिका की तरफ से फिर से जंग शुरू कर दी जाएगी।
Published on:
10 Apr 2026 11:03 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
US Israel Iran War
