23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘दूर नहीं है तीसरा विश्व युद्ध, ज़ेलेंस्की एक तानाशाह…’, डोनाल्ड ट्रंप ने ये क्या कह दिया?

Donald trump: ट्रंप ने कहा कि वे यूक्रेन से प्यार करते हैं लेकिन वहां के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने बहुत ही खराब काम किया है। इस युद्ध के चलते वहां पर लाखों लोग मारे गए हैं, देश बिखर गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Jyoti Sharma

•

Updated: 20 Feb 2025, 3:25 PM IST

World War III: रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए रूस और अमेरिका शांतिवार्ता कर रहे हैं। लेकिन यूक्रेन ने इस शांतिवार्ता में शामिल होने से इनकार कर दिया है। तब से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelesnkyy) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नजरों में चढ़े हुए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने पहले वोलो़डिमिर ज़ेलेंस्की को युद्ध की वजह करार दिया था तो अब उन्होंने ज़ेलेंस्की को तानाशाह बता दिया है। इतना ही नहीं, मिडिल ईस्ट (Middle East Conflict) और यूक्रेन में चल रहे संघर्षों को लेकर ट्रंप ने वॉर्निंग देते हुए कह दिया कि तीसरा विश्व युद्ध अब दूर नहीं है। लेकिन वे इसे होने से रोकेंगे।

बाइडेन सरकार होती तो आप सब तीसरे विश्व युद्ध में होते

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक मियामी में फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव इंस्टीट्यूट प्रायोरिटी समिट को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे दुनिया में चल रहे युद्धों को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि अमेरिका नहीं चाहता है कि हर कोई इन युद्धों में मारा जाए। उन्होंने कहा कि तीसरे विश्व युद्ध (World War 3) से किसी को फायदा मिलने वाला नहीं है। लेकिन अगर इस समय जो बाइडेन (Joe Biden) की सरकार होती तो आप इस वक्त विश्व युद्ध में होते।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन रूस युद्ध को लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की की जमकर आलोचना की। ट्रंप ने ज़ेलेंस्की को सिर्फ एक कॉमेडियन बताया और कहा कि वे चुनाव के बिना ही तानाशाह बन गए हैं।

ज़ेलेंस्की की वजह से युद्ध में मारे गए लाखों लोग

इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने शांतिवार्ता के लिए अमेरिका और रूस के बीच बातचीत के समर्थन के लिए सऊदी अरब को धन्यवाद भी दिया और इसे एक बड़ा कदम उठाया। बता दें कि सऊदी अरब में ही रूस और अमेरिका के बीच युद्ध के लिए शांतिवार्ता हुई। लेकिन इस वार्ता में यूक्रेन को शामिल नहीं किया गया था, जिस पर ट्रंप ने कहा कि वे यूक्रेन से प्यार करते हैं लेकिन वहां के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने बहुत ही खराब काम किया है। इस युद्ध के चलते वहां पर लाखों लोग मारे गए हैं, देश बिखर गया है, तो अगर आप इस बारे में दोनों पक्षों से बात नहीं कर सकते तो आप युद्ध भी खत्म नहीं करा सकते। 

यूक्रेन ने दिया जवाब

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान का यूक्रेन ने जवाब भी दिया है। यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा ने कहा कि कोई भी उनके देश को झुकने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि यूक्रेन अपने अस्तित्व की रक्षा खुद करेगा।

गौरतलब है कि यूक्रेन में जेलेंस्की का पांच साल का कार्यकाल 2024 में खत्म हो चुका है लेकिन वहां रूस के युद्ध के चलते 2022 से मार्शल लॉ लागू है जिसके तहत देश में चुनाव नहीं हो सकते। इसस पहले ज़ेलेंस्की ने अमेरिका के खिलाफ बयान देते हुए कहा था कि अमेरिका रूस के पक्ष में ही बात कर रहे हैं। ज़ेलेंस्की ने ये जवाब ट्रंप के उस बयान पर दिया था जिसमें मंगलवार को उन्होंने कहा था कि ज़ेलेंस्की की ही वजह से रूस और यूक्रेन के बीच में युद्ध छिड़ा।

ये भी पढ़ें- भारत ने 119 ऐप्स को किया ब्लॉक, ज्यादातर थे चीन और हांगकांग के, 2020 के बाद अब तक की बड़ी कार्रवाई