23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत ने 119 ऐप्स को किया ब्लॉक, ज्यादातर थे चीन और हांगकांग के, 2020 के बाद अब तक की बड़ी कार्रवाई

Chinese App: 2020 में भारत ने चीनी ऐप TikTok समेत 100 ऐप्स बंद कर दिए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Jyoti Sharma

•

Updated: 20 Feb 2025, 12:17 PM IST

India block 119 apps more from china hong kong out from Google Play Store

India block 119 apps

India ban 119 Apps: भारत सरकार ने कथित तौर पर 119 ऐप्स को ब्लॉक करने के आदेश जारी किए हैं। इनमें से ज्यादातर चीन (China) और हांगकांग के ऐप्स थे। भारत सरकार का ये बड़ा फैसला साल 2020 के बाद आया जब भारत ने TikTok समेत 100 चीनी ऐप्स (Chinese Apps) पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि 2021 और 22 में भी कई ऐप्स ब्लॉक किए गए लेकिन उनकी संख्या इतनी ज्यादा नहीं थी।

सिंगापुर, अमेरिका के भी ऐप्स ब्लॉक

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक लूमेन डेटाबेस पर गूगल (Google) के खुलासे के हवाले से बताया गया है कि य़े आदेश भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69A के तहत जारी किए गए हैं। जिसके मुताबिक केंद्र सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता या सार्वजनिक व्यवस्था के हित में ऑनलाइन कंटेंट तक सार्वजनिक पहुंच को रोका जाता है। ब्लॉक किए गए ज्यादातर ऐप्स वीडियो और वॉयस चैट प्लेटफॉर्म हैं। चीन और हांगकांग के अलावा कुछ ऐप्स सिंगापुर, अमेरिका, UK और ऑस्ट्रेलिया के भी हैं।

अभी भी कुछ ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध

भारत के बैन किए 119 ऐप्स में से कुछ ऐप्स अभी Google Play Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इस संबंध में गूगल का कहना है कि वो सरकार के साथ मिलकर काम करेगा और जल्द ही इन्हें प्ले स्टोर से हटा देगा। वहीं ब्लॉक होने वाले कुछ ऐप्स डेवलपर्स ने बताया कि उन्हें तो गूगल के जरिए ही अपने ऐप ब्लॉक होने का पता चला। सिंगापुर के चिलचैट ऐप डेवलपर ने कहा कि भारत में उनके ब्लॉक होने से उन पर तो काफी गहरा असर पड़ेगा ही साथ ही भारतीय यूजर्स के मनोरंजन पर भी असर पड़ेगा। इधर भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सुरक्षा के मद्देनजर अभी इसका सार्वजनिक खुलासा नहीं किया है।

ये भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान के विवाद से भी ज्यादा खतरनाक हैं इन देशों का सीमा संघर्ष, जानिए एक-एक की कहानी