2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

“अगर मुझे मारने की कोशिश की तो…”, ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है। क्या है पूरा मामला? आइए नज़र डालते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jan 21, 2026

Donald Trump

Donald Trump (Photo - Washington Post)

अमेरिका (United States Of America) और ईरान (Iran) के बीच तनाव अभी भी खत्म नहीं हुआ है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अब ईरान पर हमला करने की योजना को टाल दिया है। ईरान की सरकार द्वारा प्रदर्शनकारियों को फांसी न देने का आश्वासन मिलने के बाद ट्रंप ने यह फैसला लिया। लेकिन इसी बीच अब एक बार फिर ट्रंप ने ईरान को बड़ी धमकी दे दी है।

"अगर मुझे मारने की कोशिश की तो…"

ट्रंप ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक बार फिर ईरान को धमकी दी है। ट्रंप ने ईरान को चेताते हुए कहा, "अगर ईरान ने मुझे मारने की कोशिश की, तो मैं धरती से ईरान का नामोंनिशान मिटा दूंगा। अगर ईरान ने मेरी हत्या की साजिश की, तो ईरान की तबाही को कोई नहीं रोक पाएगा।" गौरतलब है कि ईरान की तरफ से पहले भी ट्रंप को मारने की कोशिश की जा चुकी है। हालांकि खुलेआम ईरान ने कभी इसे स्वीकार नहीं किया।

कुछ दिन पहले ही ईरान ने दी थी धमकी

ईरान के सरकारी मीडिया टीवी ने कुछ दिन पहले ही ट्रंप के खिलाफ खुली धमकी प्रसारित की थी। ईरानी स्टेट मीडिया टीवी ने 2024 में ट्रंप पर हुए हमले की तस्वीर दिखाते हुए मैसेज लिखा था, "इस बार निशाना नहीं चूकेगा और गोली सिर के आर-पार होगी।" अमेरिकी खुफिया एजेंसी भी इस बात की आशंका जता चुकी है कि ईरान भविष्य में फिर ट्रंप पर हमला करने की कोशिश कर सकता है।

युद्ध की चेतावनी

ट्रंप की हत्या की धमकी के अलावा ईरान की तरफ से अमेरिका को युद्ध की चेतावनी भी दी जा चुकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप साफ कर चुके हैं कि ईरान में सत्ता परिवर्तन होना चाहिए। ऐसे में ईरान को लगता है कि अमेरिका ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या की कोशिश कर सकता है। ईरान की तरफ से साफ कर दिया गया है कि अगर खामेनेई पर किसी भी तरह का हमला किया गया, तो ईरान पीछे नहीं हटेगा। ईरानी सेना के प्रवक्ता जनरल अबोलफजल शेखरची (Abolfazl Shekarchi) ने धमकी दी थी कि अगर खामेनेई पर हमला करने की कोशिश भी हुई, तो ईरान ट्रंप का हाथ काट देगा और अमेरिका के खिलाफ युद्ध का आगाज़ कर देगा।"

Story Loader