15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानव सभ्यता हो सकती है खत्म, कमजोर हो रहा धरती का चुंबकीय क्षेत्र, वैज्ञानिकों का अलर्ट  

Trending: ये शोध रिव्यू ऑफ जियोफिजिक्स एंड प्लैनेटरी फिजिक्स जर्नल में प्रकाशित हुआ है। चुंबकीय क्षेत्र कमजोर होने के चलते ईरान-सीरिया की प्राचीन सभ्यताएं तक नष्ट हो चुकी हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Earth magnetic field weakening Scientist Alerts

Earth magnetic field weakening Scientist Alerts

Trending: सूर्य की खतरनाक किरणों से पृथ्वी को बचाने वाली चुंबकीय परत उत्तरी अमेरिका के ऊपर तेजी से कमजोर हो रही है। चीन की नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ डिफेंस टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं के अनुसार, भू-चुंबकीय ध्रुवों के पश्चिमी गोलार्ध से पूर्वी गोलार्ध की ओर शिफ्ट होने के कारण पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र कमजोर हो रहे हैं।

ईरान-सीरिया की प्राचीन सभ्यताओं हो गईं थीं तबाह

शोधकर्ता प्रोफेसर हानक्सियन फेंग के अनुसार, 2000 के बाद से उत्तरी अमरीकी चुंबकीय क्षेत्र हर साल औसतन 50 किलोमीटर से भी ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है। यह गति दक्षिणी चुंबकीय ध्रुव की गति से काफी अधिक है। 2018 में मैक्सिको की नेशनल ऑटोनॉमस यूनिवर्सिटी के अध्ययन में माया सभ्यता और ईरान-सीरिया में प्राचीन सभ्यताओं के पतन का कारण इसी चुंबकीय क्षेत्र में अचानक हुए परिवर्तन को बताया गया था।

क्या है चुंबकीय परत

पृथ्वी के चारों ओर एक अदृश्य परत को चुंबकीय क्षेत्र या मैग्नेटोस्फेयर कहा जाता है। पड़ोसी ग्रह जैसे बुध, शुक्र और मंगल के विपरीत धरती के पास चुंबकीय क्षेत्र के रूप में शक्तिशाली सुरक्षा कवच है। यह कवच हानिकारक ऊर्जा को पृथ्वी से दूर रखकर उन्हें ‘वैन एलन बेल्ट्स’ नामक दो सुरक्षित क्षेत्रों में फंसा लेता है, जो कि धरती से सुरक्षित दूरी पर स्थित हैं।