विदेश

साउथ सैंडविच आइलैंड्स पर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.0 रही तीव्रता

Earthquake In South Sandwich Islands Region: दुनिया में पिछले एक साल में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में हर दिन ही भूकंप के मामले सामने आते रहते हैं। आज साउथ सैंडविच आइलैंड्स में भूकंप का मामला सामने आया है।

2 min read
Earthquake in Peru

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़े हैं। दुनियाभर में हर दिन किसी न किसी जगह पर भूकंप के मामले देखे जाते हैं। एक दिन में एक से ज़्यादा भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। भूकंपों की इसी लिस्ट में अब एक और भूकंप जुड़ गया है। साउथ सैंडविच आइलैंड्स (South Sandwich Islands) इलाके में आज भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.0 रही। भूकंप का समय भारतीय समयानुसार आज सोमवार, 25 सितंबर, सुबह 9 बजकर 42 मिनट रहा। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार साउथ सैंडविच आइलैंड्स इलाके में आज आए भूकंप की गहराई 147.1 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान

लोकल एजेंसियों के अनुसार साउथ सैंडविच आइलैंड्स इलाके में आए इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का बड़ा फैसला, नाइजर से सेना और राजदूत को बुलाएंगे वापस

क्या है साउथ सैंडविच आइलैंड्स?

साउथ सैंडविच आइलैंड्स साउथ अटलांटिक ओशन में वोल्कैनिक आइलैंड्स की एक चेन है जहाँ लोग नहीं रहते।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंताजनक

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। कुछ दिन पहले 8 सितंबर को ही मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- कनाडा के रक्षामंत्री बिल ब्लेयर ने भारत के साथ संबंधों को बताया अहम

Published on:
25 Sept 2023 12:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर