
Bill Blair
भारत (India) और कनाडा (Canada) के बीच चल रहा विवाद जगजाहिर है। खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) अपने देश की संसद में भारत पर आरोप लगा चुके हैं। इतना ही नहीं, कनाडाई रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर (Bill Blair) भी इस मुद्दे पर कह चुके हैं कि निज्जर हत्या पर उनके देश के पास जो सबूत हैं वो विश्वसनीय हैं और चिंतनीय भी। पहले जहाँ ट्रूडो के इस मुद्दे पर सुर बदले थे, अब ब्लेयर के सुर भी इस मुद्दे पर बदल गए हैं।
भारत के साथ संबंधों को बताया अहम
कनाडाई रक्षा मंत्री ब्लेयर ने भारत के साथ संबंधों पर बात करते हुए कहा कि भारत और कनाडा के संबंध अहम हैं। ब्लेयर ने यह भी कहा कि निज्जर हत्या मामले की जांच चल रही है, पर आरोप साबित नहीं होने तक भारत के साथ पार्टनरशिप को कनाडा आगे बढ़ता रहेगा।
कनाडा के आरोप पर भारत का सख्त एक्शन
कनाडा के आरोप को भारत पहले ही नकार चुका है और इसे बेबुनियाद और बेतुका बता चुका है। साथ ही कनाडा के भारतीय डिप्लोमैट को बर्खास्त करने पर भारत ने भी जवाब में कनाडा के डिप्लोमैट ओलिवियर सिल्वेस्टेर को बर्खास्त करते हुए देश छोड़ने के लिए कह दिया है। इतना ही नहीं, भारत ने कनाडा के लिए वीज़ा सर्विस को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। साथ ही अपने देशवासियों को भी कनाडा न जाने की सलाह दी है। भारत से विवाद के चलते कई भारतीय बिज़नेस कंपनियों ने भी कनाडा से हाथ खींचना शुरू कर दिया है। वहीं भारत की सख्ती की वजह से कनाडा को इस पूरे मामले में दूसरे देशों का भी साथ नहीं मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो क्यों करते हैं खालिस्तानियों का समर्थन? जानिए 2 बड़ी वजहें
Published on:
25 Sep 2023, 11:08 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.