4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Earthquake: वानूआतू में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.1 तीव्रता

दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं और कई जगहों पर तो अक्सर ही भूकंप आते रहते हैं। आज वानूआतू में एक बार फिर भूकंप आया है।

2 min read
Google source verification
earthquake

दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं और इनमें किसी तरह की कोई कमी नहीं हो रही है। दुनियाभर में हर दिन अलग-अलग जगहों पर एक से ज़्यादा भूकंप आते हैं। कई जगहों पर तो अक्सर ही भूकंप आते हैं जिनमें वानूआतू (Vanuatu) भी शामिल है। आज, गुरुवार, 9 मई को वानूआतू में एक बार फिर भूकंप आया है जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.1 रही। यह भूकंप लुगानविल (Luganville) से 100 किलोमीटर ईस्टर्न नॉर्थईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार वानूआतू में भूकंप आज सुबह 8 बजकर 38 मिनट पर आया। वानूआतू में आज आए इस भूकंप की पुष्टि यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी की।

कितनी रही वानूआतू में आएभूकंप की गहराई?

वानूआतू में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान

वानूआतू में आज आए इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लोगों को झटका महसूस हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना गंभीर विषय

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना गंभीर विषय है।

यह भी पढ़ें- टिम कुक के बाद कौन संभाल सकता है Apple की ज़िम्मेदारी? इन नामों की है चर्चा

Story Loader