
दुनियाभर में भूकंप के मामले देखने को मिल रहे हैं और ये कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। हर दिन दुनिया में कहीं न कहीं भूकंप के मामले सामने आ रहे। एक दिन में ही एक से ज़्यादा भूकंप आ रहे हैं। आज, शुक्रवार, 1 नवंबर को आए भूकंपों की लिस्ट में आइसलैंड (Iceland) में आया भूकंप भी शामिल है जो रेक्जेन्स रिज (Reykjanes Ridge) पर आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.४ रही। भूकंप का समय भारतीय समयानुसार आज सुबह 11 बजकर 08 मिनट रहा। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी आइसलैंड में रेक्जेन्स रिज पर आज आए इस भूकंप की पुष्टि की।
कितनी रही भूकंप की गहराई?
आइसलैंड में रेक्जेन्स रिज पर आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।
नहीं हुआ नुकसान
आइसलैंड में रेक्जेन्स रिज पर आज आए भूकंप से आसपास के इलाकों में लोग कांप उठे। हालांकि भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ।
चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ समय में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की ट्रंप ने की कड़ी निंदा, चुनाव में हिंदू वोटर्स का मिल सकता है साथ
Updated on:
01 Nov 2024 02:19 pm
Published on:
01 Nov 2024 02:18 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
