विदेश

ईरान में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.5 की तीव्रता

Earthquake In Iran: दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। आज ईरान में भूकंप का मामला सामने आया है।

2 min read
Earthquake in Greece

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में पिछले एक साल में बढ़ोत्तरी हो रही है। दुनियाभर में अलग-अलग जगहों पर भूकंप के एक से ज़्यादा मामले हर दिन देखने को मिल रहे हैं और इनमें कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और नया मामला जुड़ गया है। यह भूकंप ईरान (Iran) में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 रही। यह भूकंप साउथर्न ईरान के बंदर अब्बास (Bandar Abbas) शहर से करीब 62 किलोमीटर नॉर्थर्न नॉर्थवेस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज, मंगलवार, 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी ईरान में आए इस भूकंप की पुष्टि की।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार ईरान के बंदर अब्बास शहर के पास आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान

ईरान के बंदर अब्बास शहर के पास आज आए इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि इस वजह से प्रभावित क्षेत्र में कुछ समय के लिए खलबली ज़रूर मच गई।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंताजनक

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। पिछले महीने 8 सितंबर को मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप और इस महीने 7 अक्टूबर को अफगानिस्तान (Afghanistan) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- गाज़ा सिटी से 10 लाख लोग पहुंचे खान यूनिस शहर, खाने-पानी का बढ़ा संकट

Published on:
17 Oct 2023 11:55 am
Also Read
View All

अगली खबर