1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडोनेशिया में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 6.4 की तीव्रता, सुनामी के खतरे पर भी आया अपडेट

Earthquake In Indonesia: दुनियाभर में पिछले सालभर में भूकंपों के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। अब इंडोनेशिया में एक बार फिर भूकंप का नया मामला देखने को मिला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 1 Jul 2023, 1:22 PM IST

earthquake-scale.jpg

Earthquake in Indonesia

दुनियाभर में पिछले सालभर में भूकंपों के मामलों में तेज़ी से इजाफा हुआ है और यह बात किसी से छिपी भी नहीं है। आए दिन कहीं न कहीं भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। अब भूकंप का एक और मामला देखने को मिला है और यह इंडोनेशिया (Indonesia) में आया है। इंडोनेशिया में पिछले कुछ महीनों में भूकंप के कई मामले देखने को मिले हैं। इनमें से कई भूकंप कम तीव्रता के रहे, पर कुछ ज़्यादा तीव्रता के भी रहे। हाल ही में आया भूकंप ज़्यादा तीव्रता का रहा। शुक्रवार की शाम इंडोनेशिया के जावा आइलैंड (Java Island) में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 दर्ज की गई। इंडोनेशिया की जियोफिज़िक्स एजेंसी BMKG ने भूकंप की पुष्टि की।


कितनी रही गहराई?

रिपोर्ट के अनुसार जावा आइलैंड में शुक्रवार की शाम आए भूकंप की गहराई 25 किलोमीटर रही। BMKG ने इस बात की जानकारी दी।



यह भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी और रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की फोन पर हुई बातचीत, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

क्या रही नुकसान की स्थिति?


भूकंप के झटके से जावा आइलैंड के प्रभावित क्षेत्र में लोगों में हड़बड़ी ज़रूर मच गई। भूकंप की वजह से एक व्यक्ति को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं भूकंप की वजह से 10 लोग घायल भी हो गए। कुछ घरों में हल्की दरारें, टिन शेड का गिरना जैसी चीज़ें देखी गई, पर ज़्यादा नुक़सान नहीं हुआ।

सुनामी का नहीं है खतरा

जावा आइलैंड में आए इस भूकंप की वजह से सुनामी का कोई खतरा नहीं है। इंडोनेशिया की डिज़ास्टर एजेंसी ने इस बात की जानकारी दी।


चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना

पिछले कुछ महीनों में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले कुछ महीने से आए दिन किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- Canada Day: कनाडा डे है आज, जानिए क्यों मनाया जाता है और कब से हुई थी शुरुआत