7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जापान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, लोगों की बढ़ी टेंशन

Earthquake In Japan: दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। इसी बीच आज जापान में एक बार फिर भूकंप से धरती कांप उठी।

2 min read
Google source verification
Earthquake

भूकंप (Earthquake) के मामले दुनियाभर में ही तेज़ी से बढ़ रहे हैं। हर दिन कहीं न कहीं भूकंप आते हैं और वो भी एक से ज़्यादा। कुछ ऐसे भी देश हैं, जहाँ अक्सर ही भूकंप आते हैं और इन देशों में जापान (Japan) भी एक है। आज, मंगलवार, 26 नवंबर को आए भूकंपों में जापान में एक बार फिर आया भूकंप भी शामिल है। यह भूकंप ओफुनाटो (Ōfunato) से 51 किलोमीटर साउथईस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 रही। भारतीय समयानुसार जापान में भूकंप आज सुबह 10 बजकर 01 मिनट पर आया। जापान की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी आज आए इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही जापान में आए भूकंप की गहराई?

जापान में आज आए भूकंप की गहराई 35 किलोमीटर रही।

लोगों की बढ़ी टेंशन

जापान में आज आए इस भूकंप का झटका प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के इलाकों में भी लोगों को महसूस हुआ। इससे लोगों की टेंशन बढ़ गई। हालांकि इस भूकंप से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंता की बात

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ समय में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता की बात है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के कुर्रम में बदतर हुए हालात, सांप्रदायिक हिंसा के चलते अब तक 88 लोगों की मौत