
Electric Rickshaw (Photo - ANI)
पिछले कुछ सालों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की लोकप्रियता दुनियाभर में तेज़ी से बढ़ी है। लगभग हर देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का इस्तेमाल हो रहा है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में अलग-अलग ऑप्शंस अवेलेबल हैं, जिनमें पर्सनल व्हीकल्स के साथ ही पब्लिक व्हीकल्स भी शामिल हैं। इनमें इलेक्ट्रिक रिक्शा (Electric Rickshaw) यानी कि ई-रिक्शा (e-Rickshaw) भी शामिल है, जो आज के समय में छोटी दूरी के सफर के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन गया है। इसका किराया भी काफी कम होता है।
ई-रिक्शा ने कई देशों में धूम मचाई हुई है। कम दूरी के सफर के लिए काफी कम किराए में ई-रिक्शा लोगों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचा देता है। सामान के ट्रांसपोर्टेशन के लिए भी ई-रिक्शा एक अच्छा ऑप्शन है।
भारत (India) में लगभग हर शहर की सड़कों पर ई-रिक्शा धड़ल्ले से चलता है। कम किराए के साथ ही यह काफी सुविधाजनक भी है। भारत के अलावा और कई देशों में भी ई-रिक्शा का क्रेज़ बढ़ रहा है। आइए ऐसे देशों की लिस्ट पर नज़र डालते हैं।
◙ पाकिस्तान
◙ चीन
◙ जापान
◙ बांग्लादेश
◙ श्रीलंका
◙ नेपाल
◙ भूटान
◙ थाईलैंड
◙ मलेशिया
◙ ताइवान
◙ मैक्सिको
◙ दक्षिण अफ्रीका
◙ मिस्त्र
◙ नाइजीरिया
◙ इथियोपिया
◙ तंजानिया
◙ मोजाम्बिक
भारत सिर्फ अपने लिए ही नहीं, दूसरे देशों के लिए भी ई-रिक्शा और इसके पार्ट्स बना रहा है। जानकारी के अनुसार भारत से नेपाल, भूटान, मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, इथियोपिया, मिस्त्र, नाइजीरिया, केन्या, बांग्लादेश और तंजानिया जैसे देशों में भारत ही ई-रिक्शा और इसके पार्ट्स एक्सपोर्ट करता है।
परिवहन के लिए पॉकेट फ्रेंडली साधन होने के साथ ही ई-रिक्शा दूसरे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तरह इको-फ्रेंडली भी होते हैं। इससे कोई धुआं नहीं निकलता, जिससे पर्यावरण प्रदूषण नहीं होता।
Updated on:
28 Jun 2025 11:39 am
Published on:
27 Jun 2025 10:47 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
