25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

9 महीने की जगह सिर्फ 90 दिन में मंगल पर पहुंचाएंगे एलन मस्क, नई क्रांति लाएगा ये धांसू प्रोजेक्ट 

Elon Musk: एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ऐसा स्टारशिप रॉकेट बना रही है जिससे इस योजना को पंख लगेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Jyoti Sharma

•

Updated: 1 Dec 2024, 10:42 AM IST

Elon Musk starship Project will take Mars in just 90 days

Elon Musk starship Project will take Mars in just 90 days

Elon Musk: टेक दिग्गज एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स लाल ग्रह यानी मंगल ग्रह के सफर को जल्द पूरा करने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए कंपनी SpceX शक्तिशाली स्टारशिप रॉकेट बना रही है। मस्क का दावा है कि सही तकनीक के साथ इसके जरिए 90 दिन में मंगल ग्रह (Mars) पर पहुंचा जा सकता है। अभी यहां पहुंचने में 6 से 9 महीने का समय लगता है। अब तक मंगल मिशनों के लिए Atlas-5 और फाल्कन हैवी जैसी रॉकेटों का इस्तेमाल हुआ है। NASA का SLS और स्पेस एक्स का स्टारशिप (Starship) भविष्य के मानव मिशनों के लिए तैयार किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि मस्क का सपना लाल ग्रह पर इंसानी बस्ती बसाने का है और ऐसे प्रयोगों से इंसानी बस्ती की संभावना और प्रबल हो रही है।

ऐसे तेज होगा सफर

स्टारशिप अपनी यात्रा के दौरान 36 हजार किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से जा सकता है, जिससे पृथ्वी से मंगल की दूरी को 80 से 100 दिन के बीच तय हो सकेगी। यह अन्य सभी अंतरिक्ष यानों की तुलना में तेह है।

मंगल और धरती के बीच की दूरी

NASA की रिपोर्ट के मुताबिक मंगल ग्रह पृथ्वी से औसतन 140 मिलियन मील दूर है। एक तरफ चांद पर इंसान सिर्फ 3 दिन में पहुंच सकता है, वहीं मंगल पर पहुंचने के लिए 9 महीने लगते हैं। वहीं आने जाने में 21 महीने तक लग सकते हैं। क्योंकि मंगल और पृथ्वी के सबसे पास आने में तीन महीने का समय लगता है। हालांकि, मंगल पर पहुंचने में लगने वाला समय कई चीज़ों पर निर्भर करता है जैसे जो यान मंगल पर जा रहा है उसकी गति कितनी है, यान की दिशा क्या है। ऐसे में पृथ्वी से मंगल ग्रह पर जाने के लिए, अंतरिक्ष यान को लगभग 39,600 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से यात्रा करनी होती है।

ये भी पढ़ें- ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले भारतीय स्टूडेंट्स को अल्टीमेटम, जानें अमेरिकी यूनिवर्सिटीज़ ने ऐसा क्या कहा?

अब बिना सिम और नेटवर्क के होगी फोन पर बात, जानिए क्या है एलन मस्क की ये नई टेक्नोलॉजी