
Floods in DR Congo
मौसम कब पलटी मार जाए, इस बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता और मौसम की मार काफी गंभीर होती है। ऐसा ही कुछ कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (Democratic Republic Of Congo / DR Congo) में देखने को मिला है। रविवार को कांगो के दक्षिण किवु (South Kivu) प्रांत की सरकार ने जानकारी दी कि शुक्रवार और शनिवार की रात प्रांत के फिज़ी (Fizi) इलाके में मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ आ गई। इससे इलाके में हाहाकार मच गया।
कांगो के दक्षिण किवु के फिज़ी इलाके में आई बाढ़ की वजह से से अब तक 100 लोगों की मौत हो गई है। प्रांतीय सरकार ने इस बात की पुष्टि की। साथ ही इस बात की भी आशंका जताई है कि मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।
बाढ़ के कारण 30 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कई लोग बाढ़ की वजह से लापता हो गए हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान में आत्मघाती धमाका, 2 पुलिसकर्मियों की मौत
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 150 से ज़्यादा घर तबाह हो गए हैं। प्रांतीय सरकार ने मूसलाधार बारिश और बाढ़ की वजह से जलजनित बीमारियों, श्वसन संक्रमण और कुपोषण के बढ़ते जोखिम पर गहरी चिंता व्यक्त की। कांगो में दक्षिण किवु अकेला प्रांत नहीं है, जहाँ बाढ़ लोगों की परेशानी की वजह बनी हुई है। तांगानिका (Tanganyika) सहित कुछ अन्य प्रांतों में भी लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: पुतिन से मिलने के लिए तैयार ज़ेलेन्स्की
Published on:
12 May 2025 01:36 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
