3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Real Time Billionaires List: एलन मस्क को पछाड़ बर्नार्ड अर्नाल्ट बनें दुनिया के सबसे अमीर

फोर्ब्स ने दुनिया के अमीरों की नई लिस्ट जारी की है। अरनॉल्ट की कुल संपत्ति 207.6 तो वहीं मस्क की कुल संपत्ति 204.7 बिलियन डॉलर पहुंच गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
real_time_billionaires_list.png

,,

Forbes Real Time Billionaires List Elon Musk Bernard Arnault: टेस्ला, स्टारलिंक और एक्स कंपनी के मालिक एलन मस्क से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने का ताज छिन गया है। अब यह ताज फ्रांस के कारोबारी एवं लग्जरी ब्रांड लुई वीटॉन के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट के सिर पर सजा है। वह दुनिया के सबसे अमीर शख्सियत बन गए हैं। अरनॉल्ट की कुल संपत्ति 207.6 तो वहीं मस्क की कुल संपत्ति 204.7 बिलियन डॉलर पहुंच गई है। फोर्ब्स ने दुनिया के अमीरों की नई लिस्ट जारी की है।

2022 में भी मस्क से आगे निकल अर्नाल्ट
दुनिया के ये दोनों दिग्गज 2022 से आमने सामने हैं। दिसंबर 2022 में भी अर्नाल्ट ने मस्क को पीछे छोड़ दिया था। जून 2023 में मस्क ने एक फिर पछाड़ दिया था। उस समय अर्नाल्ट की संपत्ति में बड़ी गिरावट आई थी। केवल एक दिन में ही उन्होंने लगभग 914 अरब रुपए गंवा दिए थे। लुई वितों उनकी कंपनी का मशहूर ब्रांड है।

ये है दुनिया के 10 सबसे अमीर इंसान

बर्नार्ड अर्नाल्ट...207.6 अरब डॉलर
एलन मस्क...204.7 अरब डॉलर
जेफ बेजोस...181.3 अरब डॉलर
लैरी एलिसन...142.2 अरब डॉलर
मार्क जकरबर्ग...139.1 अरब डॉलर
वॉरेन बफे...127.2 अरब डॉलर
लैरी पेज...127.1 अरब डॉलर
बिल गेट्स...122.9 अरब डॉलर
सर्गेई ब्रिन...121.7 अरब डॉलर
स्टीव बाल्मर...118.8 अरब डॉलर


कहां हैं अडानी और अंबानी?
भारत के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी 11वें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 104.4 बिलियन डॉलर है। गौतम अडानी इस सूची में 16वें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 75.7 बिलियन डॉलर के मालिक हैं।

Story Loader