
F-35 fighter jet (Photo - Washington Post)
अमेरिका (United States Of America) और चीन (China) के बीच तनाव की स्थिति खत्म नहीं हुई है। इसी बीच अमेरिका के न्याय विभाग ने हाल ही में घोषणा की कि अमेरिकी एयरफोर्स के पूर्व फाइटर जेट पायलट को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिस पायलट को गिरफ्तार किया गया है उसका नाम 65 वर्षीय जेराल्ड ब्राउन (Gerald Brown) बताया जा रहा है, जिसका कॉल साइन 'रनर' है।
ब्राउन, जो अमेरिकी एयरफोर्स में पूर्व F-35 फाइटर जेट पायलट था, चीन की एयरफोर्स के पायलटों को बिना अनुमति के ट्रेनिंग दे रहा था। इसे देश के साथ गद्दारी बताते हुए आर्म्स एक्सपोर्ट कंट्रोल एक्ट का उल्लंघन माना गया। इस आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ब्राउन दिसंबर 2023 में चीन गया और फरवरी 2026 की शुरुआत में अमेरिका लौटा। चीन में रहने के दौरान उसने चीन की एयरफोर्स के कई पायलटों को फाइटर जेट उड़ाने की ट्रेनिंग दी।
अमेरिकी न्याय विभाग के सहायक अटॉर्नी जनरल जॉन आइज़नबर्ग (John Eisenberg) ने कहा, “अमेरिकी एयरफोर्स ने ब्राउन को एलीट फाइटर पायलट बनाया, लेकिन वह चीन की एयरफोर्स के पायलटों को ट्रेनिंग देते पकड़ा गया जो गलत है। वहीं एफबीआई के रोमन रोज़हावस्की (Roman Rozhavsky) ने कहा, “ब्राउन ने देश को धोखा दिया है। चीन, अमेरिकी एक्सपर्ट्स का फायदा उठाकर अपनी सैन्य क्षमता बढ़ा रहा है।”
अमेरिकी अटॉर्नी जीनिन पिरो (Jeanine Pirro) ने ब्राउन के अपराध को काफी गंभीर बताया है। साथ ही उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की है।
Updated on:
26 Feb 2026 09:14 am
Published on:
26 Feb 2026 09:12 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
