दुनियाभर के मुस्लिमों के लिए रमजान (Ramadan) का महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में इस्लामिक देशों में तो सभी लोग लोग रमजान के इस महीने में रोजा रख रहे हैं और हर दिन नमाज भी पढ़ रहे हैं। हालांकि सीरिया (Syria) में रविवार को कुछ ऐसा हुआ, जिससे रमजान की खुशी, मातम में बदल गई। दरअसल सीरियाई शहर हामा (Hama) के हयालिन (Hayalin) गाँव में एक बंदूकधारी (Gunman) ने कुछ लोगों पर अचानक ही ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। बंदूकधारी ने लोगों को उस समय निशाना बनाया जब वो मस्जिद (Mosque) से नमाज पढ़कर बाहर निकल रहे थे।