ट्रंप से मुलाकात के दौरान ज़ेलेन्स्की के जो तेवर दिखे, वो अब पूरी तरह से बदल चुके हैं। ट्रंप से खटपट के बावजूद ज़ेलेन्स्की अमेरिका से खनिजों के समझौते के लिए तैयार हैं। लंदन में ब्रिटिश मीडिया से बात करते हुए ज़ेलेन्स्की ने कहा, "अगर अमेरिका इस समझौते के लिए तैयार होता है, तो हम भी इसके लिए तैयार होंगे। पहले जो हुआ, उसे जारी रखना हमारी नीति है, लेकिन हम रचनात्मक हैं। यदि अमेरिका हमे खनिजों का समझौता करने के लिए तैयार होता है, तो हमें इससे कोई परेशानी नहीं है और हम भी यह समझौता करेंगे और अमेरिका से संबंध भी बरकरार रहेंगे।"