
हाफिज सईद (फोटो- Bhairav Force (OSint) एक्स पोस्ट)
पाकिस्तान के मुल्तान में आतंकवाद संगठन लश्कर ए तैयबा (LeT) का नया ट्रेनिंग कैंप तैयार हो रहा है। लश्कर के इस नए ठिकाने का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में मशहूर आतंकी हाफिज सईद भी नजर आ रहा है। यह तस्वीर ट्रेनिंग सेंटर की नींव खोदने के दौरान के कार्यक्रम की बताई जा रही है। इन तस्वीरों में हाफिज सईद दुआं मांगता औऱ नींव में पत्थर रखता नजर आ रहा है।
खुले तौर पर लश्कर के नए ठिकाने का निर्माण होना यह दर्शाता है कि पाकिस्तनी अधिकारियों को इस बात की जानकारी है और उनके समर्थन के साथ ही यह कार्य हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र (UN) और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) समेत कई देशों द्वारा प्रतिबंधित आतंकी हाफिज सईद की इन तस्वीरों में मौजूदगी ने भी पाकिस्तान की नीति पर सवाल खड़े कर दिए है। इससे साफ होता है कि पाकिस्तान भले ही आंतक के खिलाफ कार्रवाई का दावा करता है लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से काफी अलग है।
फिदायीनों की फौज तैयार करने के लिए जाना जाने वाला हाफिज सईद भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की लिस्ट में भी शामिल है। वह 26/11 और पुलवामा अटैक का मास्टरमाइंड माना जाता है। कश्मीर में भी आतंकवाद फैलान के लिए हाफिज सईद ही जिम्मेदार है। एनआईए ने हाफिज सईद को आतंकवादी हमलों और आतंकवादी समूहों की फंडिंग समेत कई मामलों में नामित किया है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों ने हाफिज सईद को आतंकवादी घोषित किया है। हाफिज सईद के आंतकी संगठन लश्कर पर भी 1 करोड़ डॉलर का इनाम है।
Updated on:
21 Jan 2026 09:36 am
Published on:
21 Jan 2026 09:36 am
